Breaking

Saturday, January 19, 2019

पहले शादी, फिर सुहागरात, बाद में सबकुछ लेकर गायब, कई लड़कियों को दे चुका था धोखा- गिरफ्तार

नई दिल्ली। एक ऐसा धोखेबाज, शातिर लुटेरा जिसने शादीशुदा होते हुए भी खुद तो कंवारा बताकर कई कंवारी लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया, उनसे शादी की, सुहागरात भी मनाई, हनीमून भी किया और फिर चुपके से ज्वेलरी व नकदी लेकर भाग लिया। इस तरह उसने न केवल विश्वासघात किया बल्कि, शादी का झांसा देकर कई लड़कियों को लूटा और उनका बलात्कार भी किया। अब कई महीनों की मेहनत के बाद दिल्ली पुलिस के हाथ लग सका। जानकारी के अनुसार इस 39 वर्षीय आरोपी को महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनका रेप करने के आरोप में दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह पहले मैट्रीमोनियल साइट्स पर लड़कियों को फंसाता था इसके बाद उनसे दोस्ती कर लेता था। दोस्ती करने के बाद वह उनसे मिलता था और उनसे शादी करता था और उनका रेप कर उनके सामान को गायब कर देता था। आरोपी का नाम सूर्य बाबू बताया गया है, वह मूल रुप से आंध्र प्रदेश के चित्तौड़ जिले का रहने वाला बताया जाता है और कर्नाटक के बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करता था। एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सूर्य को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया कि आरोपी ने जिसके साथ उसने शादी की थी, उसके सभी सामान को लूट लिया और उसका रेप भी किया और उसे छोड़ कर भाग गया। शिकायत पिछले साल जुलाई में दर्ज किया गया था लेकिन आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया था और अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस तब से अब तक उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उस कंप्यूटर के अड्रेस पता लगाया जहां से वह मैट्रीमोनियल साइट्स को एक्सेस करता था। अंत में 13 जनवरी को आरोपी की गिरेबान पुलिस के हाथों में आ गई, उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि, बाबू पहले से ही शादीशुदा था और उसके एक बच्चा भी था। उसने पुलिस को बताया कि उसके नाम से कई मैट्रीमोनियल साइट्स पर प्रोफाइल्स बने हैं। पुलिस को शक है कि उसने तीन अन्य महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।पुलिस उसकी पत्नी की भूमिका के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। बाबू बेंगलुरु के आईटी कंपनी में काम करता था। वह लड़कियों से दोस्ती कर उससे शादी कर लेता था। इसके बाद वह उसके साथ हनीमून का प्लान बनाकर उसके सारे सामान को लूट कर और उसका रेप कर वहां से भाग जाता था।