Breaking

Wednesday, January 30, 2019

SAMSUNG ने लॉन्च किए M सीरीज के दो नए स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

सैमसंग ने सोमवार को Galaxy M सीरीज के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए है जिसमें Galaxy M10 और Galaxy M20 शामिल है. इन दोनों फोन की स्पेशल फीचर की बात करें, तो दोनों में आपको वॉटरड्रॉप नॉच Infinity-V डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा दोनों ही फोन डुअल रियर कैमरे से लैस हैं. तो आइए जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स के बारे में...
Galaxy M10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन-
इस फोन में 6.2 इंच का HD+ Infinity-V डिस्प्ले और ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है. वहीं फ्रंट में भी आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. पावर के लिए फोन में 3400 mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4G VOLTE, Wifi, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है इसकी जगह पर आपको फेसअनलॉक मिलेगा. Galaxy M10 को 2GB और 3GB RAM वैरिएंट और 16GB व 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है जिसे आप 512GB तक बढ़ा सकते हैं. कीमत की बात करें तो 2GB+16GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 7,990 रुपये और 3GB+32GBM वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है.
Galaxy M20 की कीमत और स्पेसिफिकेशन-
Galaxy M20 में 6.3 इंच का फुल HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले और ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7904 प्रोसेसर मिलेगा. कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा पांच मेगापिक्सल का है. वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
पावर के लिए सैमसंग Galaxy M20 में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट जार्जिंग को सपोर्ट करती है जिसके लिए फोन के साथ 15 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा. फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VOLTE, Wifi, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है. इसमें सिक्योरिटी के लिए आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा.
Galaxy M20 को 3GB और 4GB RAM वैरिएंट और 32GB व 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है जिसे आप 512GB तक बढ़ा सकते हैं. कीमत की बात करें तो 3GB+32GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 10,990 रुपये और 4GB+64GB वाले वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है.
खरीदने पर मिलेगा 3110 रुपये का कैशबैक-
इन स्मार्टफोन्स की पहली सेल 5 फरवरी से अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर होगी. दोनो फोन को ओशन ब्लू और चारकोल ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है. अगर इन फोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फोन खरीदने पर आपको जियो की ओर से 198 रुपये व 299 रुपये प्लान के साथ 10 रिचार्ज के लिए डबल डेटा ऑफर मिलेगा जिसमें ग्राहकों को कुल 3,110 रुपये का फायदा होगा.