Breaking

Wednesday, January 30, 2019

फरवरी से हवाई जहाज (फ्लाइट) में भी होगी मोबाइल पर बात, ट्राई ने किया स्पष्ट

दिल्ली। फरवरी से आपको हवाईजहाज में उडते वक्त डाटा और मोबाइल फोन पर बात करने करने का मौका मिल सकता है. चार कंपनियों ने इन-फलाइट सेवाएं देने के लिए दूरसंचार विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. फरवरी से आपको फ्लाइट में सफर के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने करने का मौका मिल सकता है. चार कंपनियों ने इन-फलाइट सेवाएं देने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट (दूरसंचार विभाग) में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. दूरसंचार विभाग फरवरी के दूसरे हफ्ते में सभी कंपनियों को लाइसेंस जारी कर देगा. आपको बता दें कि ट्राई ने हवाई सफर के दौरान इन फ्लाई कनेक्‍टिविटी (आईएफसी) के रूप में इंटरनेट और मोबाइल कनेक्‍टिविटी की अनुमति दे दी है.
फरवरी से मिल सकती है इन-फ्लाइट कनेक्टिवटी
>> 4 कंपनियों ने किया लाइसेंस के लिए आवेदन किया है.
>> 10 फरवरी तक लाइसेंस देगा दूरसंचार विभाग
>> Tata Telenet, Hughes India, BSNL, OmniConnect लाइसेंस की दौड़ में शामिल है.
गाइडलाइंस जारी-
>> 14 दिसंबर 2018 को सरकार ने गाइडलाइंस जारी की थी
>> लाइसेंस की फीस मात्र 1 एक रुपया रखी गई है.
>> स्पाइसजेट और इंडिगों कर रहें है इन-फ्लाइट सेवाएं देने की तैयारी है.
>> बाकी मसले सुलझाने के लिए सरकार ने कमेटी की गठन किया है.
>> इन फ्लाइट कनेेक्टिविटी के रोलआउट में कमेटी मदद करेगी.
ट्राई ने साफ कहा है कि हवाई जहाज में सफर कर रहे यात्रियों को वाईफाई ऑनबोर्ड के माध्‍यम से इंटरनेट सेवाएं उपलब्‍ध कराई जानी चाहिए. अभी तक हवाई सफर के दौरान मोबाइल सेवा और इंटरनेट को पूरी तरह से बंद करने को कहा जाता था. यात्री अपने फोन का इस्‍तेमाल उसी समय तक कर सकते थे जब तक फ्लाइट एयपोर्ट पर खड़ा है.