Breaking

Saturday, February 9, 2019

महिला को फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा महंगा, आरोपी पर 10.35 लाख रुपये लुटाए

शिमला (हिमाचल)। महिला को फेसबुक पर दोस्ती करना भारी पड़ गया. विदेशी नागरिक ने महिला से दोस्ती और प्रेमजाल की आड़ में दस लाख रुपये लूट लिए. मामला हिमाचल की राजधानी शिमला का है. यहां विकासनगर में रहने वाली महिला को उसके फेसबुक फ्रेंड ने 10.35 लाख रुपये की चपत लगाई. दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी. आरोपी ने खुद को जर्मनी का नागरिक बताया. जनवरी में फेसबुक पर फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी. शातिर ने फेसबुक एकाउंट डेनियल के नाम से बना रखा है और खुद को जर्मनी का नागरिक बताया. इस बीच महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाकर आरोपी ने उसका व्हाट्सऐप नंबर भी ले लिया. चेटिंग होने लगी. इसी दौरान आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसकी अच्छी दोस्त है और घर का पता दे, ताकि वह उसे गिफ्ट भेज सके. महिला का पता मिलने के बाद उसने कहा कि उसने उसे गिफ्ट भेज दिया. एक दिन महिला के मोबाइल पर कॉल आया कि उसका विदेश से गिफ्ट आया है और काफी महंगा है, इसलिए कुछ टैक्स देना होगा. महिला बातों में आ गई और बताए बैंक खाते में पैसे डाल दिए. शातिर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर और पैसा डालने को कहते रहे. महिला ने बैंक खातों में 10 लाख 35 हजार 200 रुपये जमा करवा दिए. जब उससे कहा गया कि और पैसा जमा करवाओ, तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को की. महिला की शिकायत पर थाना छोटा शिमला में केस दर्ज किया गया है.