Breaking

Saturday, February 9, 2019

टीचर ने डांटा था बदला लेने छात्रा ने इंस्टाग्राम पर टीचर की बनाई फर्जी आईडी ओर कर दी अश्लील तस्वीरें पोस्ट

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में एक महिला टीचर अपनी एक छात्रा को डांटने दो साल बाद महंगा पड़ गया। उसने सोचा भी नहीं था दो साल पहले की डांट का बदला वह इतनी गलत तरीके से लेगी। उस छात्रा ने गुस्से में आकर अपनी टीचर के नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उस पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दी। इतना ही नहीं उस फेक अकाउंट पर आपत्तिजनक कमेंट भी लिखे। टीचर इन सब बात से अनजान थी लेकिन रिश्तेदारों को पोस्ट के टैग आने लगे तब यह बात उन तक पहुंची। इस संबंध में सदर बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई जिसके बाद आरोपी छात्रा को उसके दो और दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
टीचर ने 4-5 साल पहले इंस्टाग्राम पर खुद की आईडी बनाई थी और उस पर वह अब भी एक्टिव थी। लेकिन कुछ महीने से उनकी मिलती-जुलती आईडी से गंदे कमेंट्स पोस्ट होने लगे और साथ ही अश्लील तस्वीरें भी डाली जाने लगी। टीचर बदनाम हो इसके लिए पोस्ट उनके रिश्तेदारों को भी टैग किए गए। महिला टीचर की शिकायत पर इस संबंध में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। साइबर सेल ने इस मामले की जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पता चला आईडी बनाने और पोस्ट करने का लोकेशन आडा बाजार के इलाके का है। खुलासा हुआ कि आडा बाजार की रहने वाली 19 साल की हेली टाक यह सब कर रही है। पुलिस ने हेली और उसके साथी पंकज को गिरफ्तार कर लिया।
एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही है हेली जब उस टीचर से पढ़ती थी तब एक दिन क्लास में टीचर ने उसे डांट दिया था। बस उस दिन से बदला लेना चाहती थी। जब टीचर ने स्कूल छोड़ दिया तो उनके पास ट्यूशन भी जाने लगी लेकिन मन में टीचर के प्रति जो खटास थी वह गई नहीं थी। टीचर से बदला लेने के लिए कुछ महीने पहले हेली ने एक दोस्त के साथ मिलकर टीचर फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उन्हें बदनाम करने के लिए कसर नहीं छोड़ी।
यही नहीं इस तरह की पोस्ट के बारे में खुलासा हुआ तो टीचर के पास धमकी भरा फोन भी आया कि हेली को परेशान किया तो अच्छा नहीं होगा। बस इस धमकी भरे कॉल के बाद हेली का नाम और सामने आ गया। हेली से पुलिस ने पूछताछ की तो वह बयान बदलती रही लेकिन अंत में उसने अपना यह अपराध कबूल लिया।