बिहार के सहदेई बुजुर्ग में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. सहदेई बुजुर्ग में जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस के 9 कोच पटरी से उतर गए हैं. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजकर 58 मिनट बजे हुआ. यह ट्रेन जोगबनी से दिल्ली आ रही थी.
घटनास्थल पर राहत और बचाव टीम पहुंच चुकी है. एनडीआरएफ की टीम और रेलवे के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. डॉक्टरों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है. हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
वहीं, इस घटना के बार रेलवे ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
रेलवे हेल्पलाइन
सोनपुर- 06158221645
हाजीपुर- 06224272230
बरौनी- 06279232222
