Breaking

Showing posts with label BIHAR. Show all posts
Showing posts with label BIHAR. Show all posts

Friday, May 29, 2020

5/29/2020 06:16:00 AM

क्वारंटाइन सेंटर में युवक 40 रोटी और 80 लिट्टी खाकर भी रहता है भूखा, रसोईया परेशान अधिकारी हैरान

पटना। बिहार के बक्सर के एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक ने सबको हैरान - परेशान कर रखा है। उसकी आदतें देखकर एक तरफ लोग अचंभे हैं तो वहीं क्वारंटाइन सेंटर में खाना बनाने वाले रसोइये काफी परेशान हैं। इस युवक की भूख ने सबको हैरत में डाल दिया है, जिससे वहां पर रह रहे लोगों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। युवक के लिए भरपेट भोजन का इंतजाम करना भी अब सेंटर में मुश्किल हो रहा है।
युवक की खुराक ऐसी है कि देखने वाले लोग अचंभे में हैं। युवक अकेले ही दस लोगों का खाना आराम से खा जाता है। उसकी नाश्ते की खुराक में 40 रोटी और कई प्लेट चावल शामिल हैं। वह एक बार में 80 लिट्टी खा जाता है, उसके बावजूद उसका पेट नहीं भरता है। युवक का नाम है अनूप ओझा और फिलहाल वह बक्सर जिले के मंझवारी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा है और संभावना है कि आज उसे क्वारंटाइन सेंटर से घर जाने को कह दिया जाएगा।
युवक अपने खाने को लेकर सुर्खियों में है। क्वारंटाइन सेंटर में उसके साथ रह रहे लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले खाने में लिट्टी बनी थी। 80 लिट्टी के खाने के बाद भी युवक का पेट नहीं भरा था। हमसब ये देखकर हैरान थे। दरअसल अनूप की भूख ऐसी है कि वह दस लोगों का खाना एक साथ खा जाते हैं। अनूप खुद ही कहता हैं कि वो 30-32 रोटी से तो सिर्फ नाश्ता करते हैं फिर एक दिन अकेले ही 25 लिट्टी खा जाते हैं, तब भी पेट खाली रहता है।
प्रखंड के अधिकारी भी इसकी खुराक को देखकर काफी हैरान और परेशान हैं। जब इस क्वारंटाइन सेंटर में खाने की चीजें जल्दी-जल्दी खत्म होने लगी तो अधिकारियों ने इसकी वजह पूछी। तब उनको बताया गया कि एक पेटू सेंटर में आया है जो सब खाना खा जाता है। जब अधिकारियों को विश्वास नहीं हुआ तो प्रखंड अधिकारी एक दिन ठीक भोजन के समय क्वारंटाइन सेंटर में पहुंचे। उन्होंने जब अपनी आंखों से अनूप की खुराक देखी तो वो हैरान रह गए।
सिमरी के बीडीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि अनूप नाश्ते में 40 रोटियां खाता है। रसोइये ने भी अनूप के लिए रोटी बनाने से मना कर दिया है। इतनी ज्यादा रोटी बनाने में उसको भी परेशानी हो रही है।

Wednesday, May 20, 2020

5/20/2020 05:53:00 AM

इस राज्य में पहुंचने वाला हर चौथा शख्स कोरोना पॉजिटिव, 4 दिन में 400 नए केस

पटना। हमारे समाज में कहा जाता है कि अपने तो अपने होते हैं। यानी जीवन में जब कभी मुश्किल दौर आता है तो इंसान अपनों से उम्मीदें लगाता है, या वह अपनी जमीन की तरफ मुड़ता है। अच्छी बात यह है कि हमारे भारतीय समाज में मुश्किल वक्त में अपनों को सहारा देना आदर्श माना जाता है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान भी यही हो रहा है। वायरस और लॉकडाउन की वजह से महानगरों में खाने के लाले होने पर लोग मजदूर वर्ग और छोटी-मोटी नौकरीपेशा लोग जिंदगी की तलाश में अपने गांव की तरफ जा रहे हैं। कोरोना वायरस काल में लोगों का अपने गांव जाना ही घातक साबित हो रहा है। बिहार जैसे राज्य में इसका प्रतिकूल असर दिख रहा है।
कोरोना की जांच कर बिहार भेजे जाएं प्रवासी:-
बिहार में प्रवासी मजदूरों के आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। अब कहा जा रहा है कि आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में भेजे जाने के पहले ही उनकी जांच हो जाती और उनका इलाज हो जाता, तो शायद कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम किया जा सकता था।
4 दिनों में बिहार में 400 पॉजिटिव केस:-
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार दिनों में बिहार में 400 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से जारी आंकडों पर गौर करें तो अन्य राज्यों से विशेष ट्रेनों से आए प्रवासी मजदूरों में से 8337 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें 651 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसका अनुपात देखें तो बिहार पहुंचने वाला करीब हर चौथा शख्स कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है।
दिल्ली से बिहार जाने वालों में कोरोना:-
उन्होंने बताया कि इनमें सबसे अधिक दिल्ली से आए मजदूर हैं। दिल्ली से आए लोगों में से 1362 लोगों के नमूने लिए गए, जिसमें से 835 लोगों के नमूनों की जांच की गई। इसमें 218 लोग पॉजिटिव पाए गए, जो 26 प्रतिशत है। ऐसी ही स्थिति पश्चिम बंगाल से आने वाले मजदूरों की भी है। विभाग द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल से आने वाले 12 प्रतिशत प्रवासी मजदूर पॉजिटिव पाए गए, जबकि महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासी मजदूरों में 11 प्रतिशत मजदूर पॉजिटिव पाए गए।
हरियाणा से भी काफी संक्रमित बिहार पहुंचे:-
इसके अलावा हरियाणा से लौटने वाले मजदूरों में से नौ प्रतिशत लोग पॉजिटिव पाए गए। इधर, अभी बिहार में मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। परिवहन नोडल पदाधिकारी और परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया, ‘अगले 8 दिनों के लिए अग्रिम योजना बनायी गई है यानी 26 मई तक 505 ट्रेनें आएंगी। राज्य के नोडल पदाधिकारी संपर्क में हैं, जो लोगों को बिहार लाने के लिए विभिन्न राज्यों से संपर्क बनाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात आदि राज्यों से लोग आ रहे हैं। साथ ही दक्षिण भारत से भी लोग आ रहे हैं।’
8 लाख प्रवासी बिहार पहुंच सकते हैं:-
अब तक लगभग साढ़े चार लाख प्रवासी मजदूरों की घर वापसी हो चुकी है। लेकिन उनमें से मात्र 8337 के नमूमों की जांच में 651 पॉजिटिव पाए गये हैं। टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ने के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा। 18 राज्यों से ट्रेनों के कार्यक्रम बनाए गए हैं इससे 8 लाख अतिरिक्त लोग आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों से आने वाले लोगों को स्टेशन पर से ही बसों के माध्यम से विभिन्न जिलों के मुख्यालयों तक भेजा जा रहा है, जहां से उन्हें प्रखंड क्वारेंटीन सेंटर पर भेजा जा रहा है। इसके लिये 4500 बसों को लगाया गया है।
क्वारंटीन सेंटर में रखे जाएं प्रवासी, तभी रुकेगा कोरोना:-
इधर, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर विमल कारक ने बताया कि प्रवासी सीधे गांव पहुंच जाते तो संक्रमण कितना फैलता, इसका अंदाज लगाना मुश्किल था। संक्रमण रोकने में क्वारंटीन सेंटर काफी कारगर साबित हो रहा है। वे कहते हैं, 'गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में प्रवासी आ रहे हैं। गांव में उनके घर में प्रवेश करने से पहले क्वारंटीन सेंटर में समय गुजारने से उनके परिवार और समाज के लोगों में संक्रमण का भय लगभग खत्म हो जाता है।’
उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1442 तक पहुंच गई है। 18 मई को जहां राज्य में 116 पॉजिटिव मिले थे, वहीं 17 मई को 148 और 16 मई को 99 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

Thursday, May 14, 2020

5/14/2020 09:16:00 AM

कांग्रेस विधायक की गाड़ी से विदेशी शराब बरामद, चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

बिहार: कांग्रेस विधायक संजय तिवारी की गाड़ी में मिली विदेशी शराब बिहार के बक्सर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां स्थानीय कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की गाड़ी से पुलिस ने आठ बोतल विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने विधायक के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
मामला बक्सर के सिमरी इलाके का है. जहां पुलिस ने कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी को जांच के लिए रोका तो उसमें विदेशी शराब बरामद की गई. कांग्रेस विधायक की गाड़ी पर बिहार विधानसभा का स्टीकर भी लगा हुआ था. जिस समय विधायक की गाड़ी से विदेशी शराब बरामद हुई, उस वक्त वह खुद गाड़ी में मौजूद नहीं थे. गाड़ी में उस वक्त विधायक के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.
इस पूरे मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. कांग्रेस विधायक संजय तिवारी की गाड़ी से शराब मिलने के मामले में पुलिस उनसे भी लगातार पूछताछ कर रही है. हालांकि, कांग्रेस विधायक ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उनके कार्यकर्ता उनकी गाड़ी का इस्तेमाल इलाके में कोविड-19 महामारी के दौरान ग्रामीणों में राशन बांटने के लिए कर रहे थे.
वहीं गाड़ी में शराब कहां से आई, इसको लेकर कांग्रेस विधायक ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है. दरअसल, जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से पुलिस ने शराब बरामद की है, वह कांग्रेस विधायक संजय तिवारी के नाम पर है. चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक के कार्यकर्ता उनकी ही गाड़ी में शराब लेकर घूम रहे थे और इस बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं थी.

Friday, April 17, 2020

4/17/2020 07:35:00 AM

मायके गई पत्नी लॉकडाउन में फंसी, बुलाने पर भी नहीं आई तो पति ने रचा ली दूसरी शादी

पालीगंज (बिहार)। पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से इस महामारी पर लगाम के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं। इसी के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन किया गया, साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से रिश्तों में टूट का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला अपने मायके गई थी, इसी दौरान लॉकडाउन घोषित होने की वजह से वो अपने पति के घर नहीं आ सकी। पति के बुलावे के बाद भी जब महिला नहीं आई तो पति ने दूसरी शादी कर ली।
पूरा मामला बिहार के दुल्हिन बाजार थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, भरतपुरा निवासी धीरज कुमार की शादी कुछ साल पहले करपी थाना क्षेत्र के पुराण में हुई थी। धीरज की पत्नी किसी काम की वजह से कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी। इसी दौरान लॉकडाउन घोषित कर दिया गया, जिसकी वजह से वो वापस भरतपुरा नहीं आ सकीं। इस बीच धीरज ने अपनी पत्नी को वापस आने के लिए कहा।
युवक ने रघुनाथपुर में प्रेमिका से कर ली दूसरी शादी:-
हालांकि, लॉकडाउन के कारण पति के बुलावे पर भी धीरज की पत्नी मायके से वापस नहीं आ सकी। इसी बात से गुस्साए धीरज कुमार ने दूसरी शादी का फैसला लिया। उसने खिरीमोर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर में अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। इस बात की जानकारी जैसे ही धीरज की पहली पत्नी को हुई तो उसने दुल्हिन बाजार थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
महिला ने दर्ज कराई पति के खिलाफ शिकायत:-
अपने पति की दूसरी शादी की जानकारी पाते ही पहली पत्नी ने अपने पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए दुल्हिनबजार थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर दुल्हिनबजार पुलिस ने पति धीरज कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया। इसी के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया है।

Saturday, February 29, 2020

2/29/2020 12:52:00 PM

विदाई से ठीक पहले दुल्हन भागी, फिर दूल्हे की जिंदगी में हुआ यह 'चमत्कार'

गोपालगंज: शादी के मौके पर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम लेने वाली दुल्हन अगर दो घंटे के बाद होने वाली विदाई के समय फरार हो जाए, तो आपको आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन वाकई ऐसा हुआ. बिहार के गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लेनेवाली दुल्हन विदाई होने से ठीक पहले फरार हो गई. बाद में दूल्हे की शादी दूसरी लड़की के साथ करानी पड़ी.
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शेखपरसा गांव की एक लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाने के भगवानपुर गांव के घनश्याम कुमार के पुत्र सुधीर कुमार से तय हुई.
26 फरवरी की रात दोनों की शादी हंसी-खुशी के बीच पारंपरिक तरीके से संपन्न हो गई. कुछ देर बाद गुरुवार तड़के दूल्हा जब दुल्हन के घर विदाई कराने पहुंचा, तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई. ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो चुकी है.
दूल्हे के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक दुल्हन के परिवार लोग भी फरार हो गए. इसके बाद दूल्हा मायूस होकर बिना दुल्हन के ही घर लौटने की सोच ही रहा था, तभी गांव के एक व्यक्ति ने दूल्हे के परिजनों को संबल दिया. गांव के गणमान्य लोग जुटे और इसी गांव की एक दूसरी लड़की के साथ उसकी शादी कराने का निर्णय लिया गया. इस पर दूल्हे और उनके परिजनों ने भी सहमति जताई.
गुरुवार को सुधीर की शादी दूसरी लड़की सुनीता के साथ गांव के काली मंदिर में पूरे रस्म-रिवाज के साथ शादी कराई गई. थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि पंचायत के जरिए विवाद को सुलझा दिया गया है और दूल्हे के साथ दूसरी दुल्हन की विदाई कर दी गई.

Monday, February 17, 2020

2/17/2020 08:16:00 AM

शराब और सुंदरी का शौकीन है सरकार का यह अफसर वीडियो हुए वायरल देखिये VIDEO

बगहा (बिहार)। नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून का माखौल उनके अधिकारी ही उड़ा रहे हैं। बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू होने के बाद अब यहां के अधिकारी पड़ोसी देश नेपाल में जाकर सुरा और सुंदरी की शौक को पूरा कर रहे है।
एक ऐसा ही मामला पश्चिम चंपारण जिला के बगहा से आया है, जहां एक अधिकारी का शराब, कबाब और सुंदरी के साथ मौज करता वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कुछ लोग बड़े ही आराम से शराब और कबाब का मजा लेते दिख रहे है। वहीं कमरे में सुंदरी के साथ मौज भी किया जा रहा है। 
यह वीडियो  ज़िले के बगहा दो प्रखंड में तैनात ब्लॉक कोऑपरेटिव ऑफिसर सतीश कुमार शर्मा और उनके सहकर्मियों की  नेपाल में की जा रही मौज की बताई जा रही है। वीडियों के वायरल होने के बाद कोऑपरेटिव ऑफिसर सतीश कुमार शर्मा ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि यह सब उनकी छवि को धूमिल करने और फंसाने के लिए किया गया है। उनका कहना है कि टेक्नोलॉजी की मदद से उनका य़ह वीडियो बनाया गया है।

Thursday, February 13, 2020

2/13/2020 02:52:00 PM

बर्बरता, 9वीं की छात्रा से स्कूल परिसर में गैंगरेप, के बाद हत्या कर शव क्लास में लटकाया

पटना। बिहार के गोपालंगज में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 9वीं क्लास की इस लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और उसका शव क्लास में लटका दिया गया। 
हालांकि पुलिस ने इस मामले में मृत लड़की के प्रेमी और उसके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान तीनों अरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 
यह मामला बरौली के देवापुर स्थित अपग्रेड हाईस्कूल का है, जहां छात्रा पढ़ती थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या की इस घटना के बाद स्कूल दूसरे दिन भी बंद रहा।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर शव क्लास में ही फंदे पर लटका दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। 

Wednesday, January 15, 2020

1/15/2020 07:49:00 AM

पत्नी का आरोप पति नामर्द, जेठ कहता है लिपस्टिक में अच्छी लगती हो, ससुर बिछाते हैं बेडशीट

पटना. शादी के मंडप में बैठी किसी दुल्हन को जब उसके पति के नामर्द (Impotent) होने का पता चले तब उस पर क्या बीतेगी? अक्सर रील लाइफ (Reel Life) में देखी जानेवली ऐसी कहानी रीयल लाइफ (Real Life) में तब सामने आई जब बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) की रहने वाली एक महिला अपने पति की नामर्दगी का इलाज करवाने की गुहार लेकर महिला आयोग (Bihar Women Commission) पहुंची. बक्सर की रहनेवाली पीड़िता की मानें तो 11 मई, 2018 को उसकी शादी हाजीपुर के रहनेवाले युवक से तय हुई थी. बड़े ही धूमधाम से बारात हाजीपुर से बक्सर पहुंची, लेकिन शादी के मंडप में पीड़िता को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पति ने खुद के शारीरिक रूप से संबंध कायम करने में असमर्थता जताने की बात कह दी. पति ने बताया कि केवल मां-बाप की खुशी के लिए वो शादी कर रहा है.
जब भड़क गए ससुरालवाले:-
इस मामले में महिला आगे किसी से कुछ बोलती उससे पहले दूल्हे की बहन ने भरोसा दिलाया कि मेडिकल में इसका इलाज है और छह महीने के कोर्स के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा. ननद की बातों में आकर पीड़िता ने युवक से चुपचाप शादी कर ली. महिला के मुताबिक, शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर शुरू में कुछ दिनों तक सबका व्यवहार सामान्य रहा, लेकिन महिला द्वारा पति की नपुंसकता का इलाज कराने की बात पर ससुरालवाले भड़क गए.
जेठ और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप:-
महिला के मुताबिक, इसके बाद प्रताड़ना का दौर शुरू हुआ. ससुराल में साड़ी के अलावा और किसी भी तरह के कपड़े पहनने पर पाबंदी लगा दी गई. पीड़िता का आरोप है कि पति के बड़े भाई की नीयत बिगड़ गई और उसने लिपिस्टिक लगाए रखने पर जोर दिया. जेठ ने कहा कि लिपिस्टिक के बगैर अच्छी नहीं लगती हो. महिला के आरोपों के मुताबिक, उसके ससुर की भी नीयत ठीक नहीं थी. अक्सर वो उसके बेडरूम ने घुसकर चादर ठीक करने लगता था. जब महिला इन सब हरकतों से परेशान हो गई तो उसने पांचवें महीने में ससुराल छोड़ दिया और मायके लौट आई.
महिला आयोग पहुंचा मामला:-
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति डॉक्टर के पास जाने को तैयार नहीं हुआ और बच्चे के लिए बोलने पर गोद लेने की बात कही. तब उसने थक-हारकर बिहार राज्य महिला आयोग जाने का फैसला लिया और उनसे गुहार लगाई कि उसके पति को मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया जाए. आयोग ने पति को भी तलब किंया और उसे पत्नी की इच्छाओं का सम्मान करते हुए अपना इलाज करवने का आदेश दिया. इस पर पति ने मामले को तूल देने का आरोप लगाते हुए इलाज कराने से मना कर दिया.
आयोग ने दो महीने का दिया वक्‍त:-
बिहार राज्य महिला आयोग ने दोनों पक्षों को दो महीने का वक्त दिया है. पति-पत्नी अगले दो महीने तक एक साथ रहेंगे और अगर दोनों के बीच मतभेद बना रहा, तो उस स्थिति में आयोग ने दोनों को तलाक ले लेने का निर्देश दिया है.

Sunday, January 5, 2020

1/05/2020 03:46:00 PM

रेत माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर RTI कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

पटना. बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता (RTI Activist) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. मामला पटना (Patna) से सटे रानीतलाब के निसरपुरा गांव का है. मृतक युवक पंकज कुमार सिंह बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रानीतालाब थाना क्षेत्र के जनपारा गांव निवासी निर्मल सिंह का 35 वर्षीय पुत्र युवक पंकज कुमार सिंह दो दिन पहले भोजपुर जिले के बबुरा थाना अंतर्गत सबलपुर गांव में अपनी मौसी के यहां गया था.
गांव के लोगों ने दी सूचना:-
पंकज अपने गांव जनपारा के लिए तीन बजे मौसी के यहां से चला लेकिन सुबह तक घर नहीं पहुंचा. इसके बाद 10 बजे परिजनों को सूचना मिली कि एक युवक का शव बगल के गांव के कटारी के बधार में पड़ा है. परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंच कर देखा तो युवक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई. उसकी हत्या बीते रात ही कर दी गई थी. इसकी सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
रेत के गोरखधंधे का विरोध करता था मृतक:-
परिजनों ने बताया कि पंकज को एक गोली मारी गई है जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है. परिजनों ने हत्या का कारण नहीं बताया है और न ही किसी से आपसी वाद-विवाद या लड़ाई झगड़े की बात कही है. वहीं इलाके में ऐसी चर्चा थी कि मृतक अवैध रेत ढुलाई का पुरजोर विरोध करता था और आरटीआई का भी कार्यकर्ता था इसलिए ही उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि मृतक के भाई ने इसका खंडन करते हुए बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है. पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली भी बरामद की है. डीएसपी मनोज पांडेय ने बताया कि बहुत जल्द ही इस मामले का उद्भेदन होगा और अपराधी पकड़े जाएंगे.

Saturday, January 4, 2020

1/04/2020 05:59:00 PM

पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या कर भाग रहा था आरोपी, ग्रामीणों ने पकड़ की धुनाई, गिरफ्तार

सीतामढ़ी. बिहार (Bihar) के सीतामढ़ी जिले (Sitamarhi) में शनिवार की सुबह बाजपट्टी के गोट गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों की नींदें उड़ा दी. गांव में एक सरफिरे ने पहले पत्नी (38 वर्ष) और बेटे (6 साल) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद 6 महीने की मासूम बेटी को भी गला घोंटकर मार डाला. वारदात (Crime) के बाद आरोपी पति गांव से भागने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है.
रोंगटे खड़े करने वाली वारदात:-
बाजपट्टी के गोट गांव में हुई घटना ने पुलिस-प्रशासन को भी हैरान कर दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गोट गांव का रहने वाला कमलेश चौधरी इससे पहले भी घरवालों के साथ मारपीट करता रहता था. उसने अपने पिता को भी मारने की कोशिश की थी. शनिवार के अहले सुबह कमलेश ने घर में रखे धारदार हथियार गड़ासे से पहले अपनी पत्नी शीला देवी का गला रेत दिया. इससे शीला की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने 6 साल के बेटे का सिर भी धड़ से अलग कर दिया. कमलेश की दरिंदगी इसके बाद भी कम न हुई. पत्नी और बेटे को मौत की नींद सुलाने के बाद उसने 6 महीने की बेटी मंजू की भी गला दबाकर हत्या कर दी.
फरार होने से पहले पकड़ा गया:-
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के बाद कमलेश मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन उसके भांजे ने उसे देख लिया और उसने शोर मचा दी. सुबह-सवेरे शोर सुनकर कमलेश के घर के आसपास रहने वाले कई लोग दौड़े, तो उसने पहले गांव के ही एक व्यक्ति से साइकिल छीनने की कोशिश की. इसमें असफल रहने पर रास्ते से जा रहे पिकअप वैन को रोककर उसमें चढ़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन इसी बीच गांव वालों ने उसे धर दबोचा. ग्रामीणों ने कमलेश को जमकर पीटा और उसे एक कमरे में बंद कर बाजपट्टी थाना पुलिस को सूचना दे दी. बाद में पुलिस ने आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया. लोमहर्षक घटना की सूचना पर पुलिस टीम के साथ सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार भी पहुंचे. एसपी ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है. मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी क्रूर मिजाज का है और पहले भी घरवालों के साथ मारपीट करता रहा है.

Thursday, December 26, 2019

12/26/2019 03:23:00 PM

घर से किडनैप कर 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, आरोपियों ने दी धमकी- केस किया तो जला डालेंगे

पूर्वी चंपारण (बिहार)। के पूर्वी चंपारण में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है. यहां आठवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने चार लड़कों पर घर से उठाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. यह घटना जिले के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र की है. पीड़ित छात्रा को प्राथमिक इलाज के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया है. रेफरल अस्पताल में डीएसपी ज्योति प्रकाश भी पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से इस मामले में पूछताछ की.
तीन युवकों के बाद गाड़ी चालक ने भी किया रेप:-
पीड़ित लड़की ने डीएसपी से चार युवकों द्वारा उसे उठाकर ले जाने और उसके साथ गैंगरेप करने की बात कही. पीड़िता ने बताया कि गांव के पास के ही तीन युवक घर से उठाकर उसे ले गए और चौक पर उन्होंने उससे रेप किया. इसके बाद आरोपियों ने एक दोस्त के साथ गाड़ी में मुंह दबाकर भेज दिया. तीनों आरोपी लड़कों के बाद गाड़ी चालक ने भी गाड़ी में ही उसके साथ रेप किया और फिर अगली सुबह बेतिया के समीप छोड़ दिया. पीड़िता ने एक महिला को अपनी आपबीती सुनायी जिसके बाद उसने बस से पीड़ित छात्रा को उसके घर भिजवाया.
दहशत से घर में छिपा पीड़ित परिवार:-
पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार को वारदात की सूचना गोबिंदगंज थाना को दी गई. थाना पर उपस्थित पदाधिकारी ने खुद ही आवेदन लिखकर पीड़िता की अंगुली का छाप ले लिया और गांव में ही पंचायती कर मामला को सलटा (निपटा) लेने को कहा. मामला सामने आने के बाद आरोपी युवकों ने केस करने पर पूरे परिवार की जलाकर मार डालने की भी धमकी दी. इससे डरे-सहमे पीड़िता के परिवार के सभी सदस्य घर मे छिपे थे. सूचना मिलने पर पीड़िता के संबंधी उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मोतिहारी रेफर कर दिया है.
DSP ने मामले में दिए FIR के निर्देश:-
इस घटना को बताते-बताते पीड़ित लड़की की मां और बहन रो-रोकर बेहोश हो जा रही थीं. डीएसपी ने बताया कि थाना की अभिरक्षा में पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए मोतिहारी भेजा जा रहा है. मोतिहारी महिला थाना को पीड़िता का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

Tuesday, December 24, 2019

12/24/2019 10:01:00 AM

Government Job Vacancy : सरकारी शिक्षक बनने का मौका, यहां निकली है 37 हजार पदों पर भर्तियां

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। सरकारी नौकरी मिले, यह कई लोगों की इच्‍छा होती है। ऐसे ही इच्‍छुक लोगों के लिए यह काम की खबर है। सरकारी नौकरी के लिए बेहतर मौका है। पिछले दिनों BSEB (बिहार स्‍कूल एजुकेशन बोर्ड) ने यहां शिक्षकों के पदों पर भर्तियां निकाली थीं। इसके लिए जो नोटिफिकेशन जारी हुआ था, उसके अनुसार 20 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया का आरंभ हो चुका है। आवेदन करने के लिए जरूरी जानकारियों पर ध्‍यान दें।
37 हजार 335 पदों पर होगी भर्ती:-
माध्यमिक शिक्षक पात्रता STET EXAM 2019 के लिए भर्ती योग्‍य रिक्‍त पदों की कुल संख्‍या 37 हजार 335 है। मिडिल स्‍कूल में 25 हजार 270 और सीनियर सेकंडरी स्‍कूल में 12 हजार 65 पदों पर भर्तियां होना हैं।
यह है आवेदन करने की प्रक्रिया :-
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद एक निश्चित समय में आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। इस बीच आप इस बात का ध्‍यान रखें कि आवेदन से पहले दी गई अधिसूचना को पूरा पढ़ें। इसमें अगर कोई गलती होती है तो आवेदन पत्र अमान्‍य हो जांएगे। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है।

ये हैं जरूरी तारीखें :

- रजिस्‍ट्रेशन की शुरुआती तारीख : 20 दिसंबर, 2019

- रजिस्‍ट्रेशन की आखिरी तारीख : 24 दिसंबर, 2019

- आवेदन की फीस जमा करने की आखिरी तारीख : 24 दिसंबर, 2019

- ऑनलाइन आवेदन एप्‍लाय करने वालों के लिए एप्‍लीकेशन एडिटिंग : 25 दिसंबर 2019 से 26 दिसंबर 2019 (11:59 बजे) तक

यह है पदों का विवरण :

उच्‍चतर माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 11 एवं 12 पेपर-II) STET EXAM के लिए

पदों का नाम : पदों की संख्या

सब्‍जैक्‍ट पद

इंग्लिश 2125

मैथ्‍स 2104

फिजिक्‍स 2384

केमिस्‍ट्री 2221

जूलॉजी 723

बॉटनी 835

कंप्यूटर साईंस 1673

कुल पद 12065

रिक्‍त पदों की डिटेल

STET EXAM परीक्षा के लिए माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 9 एवं 10 पेपर-I)

पदों का नाम : पदों की संख्या

सब्‍जैक्‍ट पद

इंग्लिश 5054

मैथ्‍स 5054

साइंस 5054

सोशल साइंस 5054

हिन्दी 3000

संस्कृत 1054

उर्दू 1000

कुल पद 25270

Saturday, December 14, 2019

12/14/2019 06:07:00 AM

बॉयफ्रेंड ने लड़की को मिलने बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

पटना, (बिहार)। राजधानी पटना में कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर इलाके का है.
दोस्त के फ्लैट पर बुलाकर किया गैंगरेप
जानकारी के मुताबिक घटना 9 दिसंबर की है, जब 20 वर्षीय छात्रा के बॉयफ्रेंड ने उसे किसी बहाने से नेहरू नगर इलाके में स्थित अपने दोस्त के फ्लैट पर बुलाया. इस दौरान उसके तीन दोस्त वहां पहले से ही मौजूद थे. इसके बाद चारों ने लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
पीड़िता को दी वीडियो वायरल करने की धमकी:-
वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने मोबाइल पर वीडियो भी बनाया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी से बताया तो वह वीडियो वायरल कर देंगे. आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस में इस पूरे मामले की शिकायत की और एफआईआर कराई. एफआईआर में पीड़िता ने सभी आरोपियों के नाम और उनका मोबाइल नंबर भी लिखवाया है. जिससे स्पष्ट है कि वह पहले से सभी आरोपियों को जानती थी.
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज:-
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के साथ अक्टूबर में भी उसके बॉयफ्रेंड ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था और उसका वीडियो बनाकर धमकी दी थी. महिला थाने की एसएचओ आरती जायसवाल ने कहा कि पीड़िता की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता ने जिन लड़कों का नाम बताया उनके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस:-
पुलिस ने फिलहाल धारा 164 के तहत कोर्ट में महिला का बयान दर्ज कराया है, जहां उसने अपने साथ गैंगरेप की बात कही है. पुलिस सभी आरोपियों के नाम और पता प्राप्त कर उनके घर पर छापेमारी कर रही है. इस पूरे मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है, जिसके फ्लैट में इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया.
गुरुवार को पुलिस ने पीड़ित छात्रा का अस्पताल में मेडिकल जांच भी करवाई, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है. इस घटना के विरोध में शुक्रवार को पटना के कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

Thursday, December 12, 2019

12/12/2019 06:34:00 PM

दारोगा ने महिला सिपाही से काम के बदले शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव, पुलिस मुख्यालय ने जांच के दिए आदेश

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की ख्वाइश रही है कि बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त किया जाए साथ ही स्वावलंबी बनाया जाए. मुख्यमंत्री के सपने को उनके ही सरकारी मुलाजिम ध्वस्त करने में लगे हैं. ताजा मामला पुलिस महकमे से जुड़ा है जहां एक अधिकारी की नापाक करतूत सामने सामने आई है. आरोप है कि ये अधिकारी महिला सिपाही (Lady Police) से विभागीय काम के लिये फिजिकल रिलेशन रखने की डिमांड करता है. मामला उजागर होने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है.
बक्सर जिले के डुमरांव स्थित बिहार सैन्य पुलिस (BMP 4) में तैनात परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद महिला सिपाही से जबरन शारीरिक संबंध कायम करना चाहता है. आरोप है कि अधिकारी ने महिला सिपाही से फोन पर बात करते हुए शारीरिक संबंधन बनाने का डिमांड रख दिया.
पुलिस एसोसिएशन तक पहुंचा मामला:-
महिला सिपाही ने पद और की गरिमा की दुहाई दी और उन्हें समझाने की भी कोशिश की, लेकिन उक्त अधिकारी अपनी डिमांड  पर अड़ा रहा. थक हारकर महिला सिपाही ने अपनी पीड़ा महिला सिपाहियों से शेयर की. इसके बाद यह मामला बिहार पुलिस मेंस ऐसोशिएसन तक पहुंचा है.

एक्शन लेगा पुलिस विभाग:-
बिहार पुलिस मेंस ऐसोसिएशन ने इसे शर्मनाक कृत्य बताते हुए अधिकारी के रवैये की कड़ी निंदा की है. एसोसिएशन ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है. प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के कारण ही महिला पुलिसकर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ती है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी सारे घटनाक्रम को गंभीर माना है और बीएमपी 4 के कमांडेंट धीरज कुमार से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है.
पटना में भी हुई थी घटना:-
बता दें कि महिला सिपाही के साथ यौन दुर्व्यवहार की यह कोई पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी पटना में बीएमपी 5 में  पुलिस अधिकारी ट्रेनर ने  कमरे में बुलाकर ट्रेनी सिपाही से छेड़छाड़ की कोशिश की थी. तब इस मामले पर पूरा बवाल मचा था. बिहार पुलिस मुख्यालय ने मामला उजागर होने के बाद आरोपी पुलिस अफसर पुलिस इंसपेक्टर शम्भू शरण राठौड़ को निलंबित कर दिया था.

Monday, December 9, 2019

12/09/2019 05:35:00 AM

3 साल में कई बार हो चुका था जिस्म का सौदा, यू-ट्यूब व सोशल मीडिया पर वीडियो डाला तो बची जान

मुरैना/औरंगाबाद. अंतरराज्यीय मानव तस्करों के हत्थे चढ़कर दो बार बेची गई बिहार के औरंगाबाद की किशोरी को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह से मुक्त कराया गया है. इस युवती ने एक महीने पहले सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड किया था और मदद मांगी थी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. औरंगाबाद की गोह पुलिस ने एमपी की मुरैना पुलिस के सहयोग से इस कार्रवाई को पूरा किया.
मुरैना से हुई बरामदगी:-
तीन साल पूर्व औरंगाबाद से अपहृत किशोरी को दो जगह बिकने के बाद मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के बड़फरा गांव से मुक्त करा लिया गया है. औरंगाबाद के गोह थाना की पुलिस ने इस मामले में 51 साल के राघवेंद्र शर्मा को भी को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने उसे 40 हज़ार में ख़रीदा था और पत्नी बनाकर अपने साथ रखे हुए था.
पहली बार आगरा में हुआ सौदा:-
पीड़िता के मुताबिक वो आगरा में पहली बार 20 हजार में बेची गई थी जहां कई लोग पीड़िता के साथ जबर्दस्ती करते रहे. दूसरी बार फिर से पीड़िता को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के बड़फरा में 40000 में बेचा गया जिसे राघवेन्द्र शर्मा नामक 60 वर्षिय दरिंदे ने खरीदा और गलत दस्तावेज पेश कर उससे शादी कर ली और उसके बाद लगातार दो सालों तक राघवेन्द्र शर्मा और उसका बहनोई पीड़िता का यौन- शोषण करते रहे. इस दौरान पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही वो मिन्नतें करती रही और वहसी दरिंदे हथियार का भय दिखाकर उसकी आबरू से खिलवाड़ करते रहे.
राजस्थान में भी लगी बोली:-
युवती अपनी दादी से नाराज़ होकर गोह चली आई थी जहां उर्मिला नाम की महिला उसे बहला फुसलाकर अपने साथ उत्तर प्रदेश के आगरा ले आई थी जहां बाद में उसने राजस्थान के राजू नाम के एक लड़के के हाथों उसे 30 हज़ार रुपये में बेच दिया था. वहां भी राजू के अलावा बब्लू नाम के एक और लड़के के साथ साल भर तक वो हमबिस्तर बनती रही. एक साल बाद फिर उसे एमपी के मुरैना जिले के गोपी निवासी पन्नालाल के हाथों बेच दिया गया जिसे उसने अपने साले राघवेंद्र को सुपुर्द कर दिया.
यू-ट्यूब पर अपलोड किया वीडियो:-
अंबाह के बड़फरा निवासी राघवेंद्र ने उसका नाम बदलकर नए सिरे से उसका आधार कार्ड बनवा लिया था और पिछले दो साल से उसे बतौर पत्नी अपने पास रखे हुए था. रोज-रोज के टार्चर से परेशान हो चुकी युवती ने थक-हारकर यूट्यूब तथा व्हाट्सप्प का सहारा लिया और खुद को इन दरिंदों के चंगुल से मुक्त कराने की ओपन गुहार लगाई जिसका सकारात्मक नतीजा भी निकला.
वीडियो देखते ही एक्शन में आई पुलिस:-
गोह के एज़ाज़ खान ने जब इस वीडियो को देखा तब उसने मोबाइल पर युवती से संपर्क किया और उसे मुक्त करा लेने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद पुलिस की मेहनत का नतीजा यह रहा कि युवती दोबारा अपने परिजनों के बीच है और खुश है. एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज़ होते ही गोह पुलिस एक्शन में आ गई थी. पुलिस की एक टीम को मध्य प्रदेश भेजा गया जहां कार्रवाई करते हुए युवती को मुक्त करा लिया गया है.

Saturday, December 7, 2019

12/07/2019 06:50:00 AM

महिला पुलिसकर्मियों की मांग, यहां भी बलात्कारियों को मिले हैदराबाद जैसी सजा

पटना/(बिहार)। हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या और फिर लाश को जला देने के आरोपियों का एनकाउंटर हो गया और सभी मारे गए।हैदराबाद पुलिस की इस कार्रवाई की चहुँओर प्रशंसा हो रही है।बिहार में भी अब रेपिस्टों के साथ हैदराबाद जैसी सजा देने की मांग उठने लगी है।
यह मांग आम-आवाम की तरफ से तो उठ हीं रही है पुलिसकर्मी भी अब यह मांग उठाने लगे हैं।बिहार पुलिस की महिला विंग की तरफ से यह आवाज उठी है कि बिहार में भी हैदराबाद जैसा एनकाउंटर की जरूरत है।
पटना के कारगिल चौक पर सुरक्षा में तैनात पटना पुलिस की महिला जवानों ने एक स्वर से कहा कि पटना हो या हैदराबाद रेपिस्टों के साथ वही सलूक होना चाहिए।महिला सिपाही की मानें तो हैदराबाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वालों के साथ सही सलूक किया है।पुलिस का एनकाउंटर पूरी तरह से जायज है।

Friday, November 29, 2019

11/29/2019 06:31:00 AM

पति-पत्‍नी ओर वो रिश्तों में दरार डाल रहा वो बन मोबाइल..! महिला आयोग का बड़ा खुलासा

पटना. मोबाइल फोन (Mobile Phones) ने भले ही दूरियों को खत्म किया है, लेकिन यही अब वैवाहिक संबंधों (Matrimonial Relations) को भी बिगाड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है. यह तथ्य महिला आयोग (Women's Commission) और महिला पुलिस थाने में आ रही शिकायतों के आधार पर साबित हो रहा है. जी हां, बिहार महिला आयोग और महिला थाने में रोजाना ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं, जहां रिश्ते टूटने की वजह कहीं न कहीं मोबाइल फोन पर ज्यादा बात करना होता है. जबकि महिला आयोग और महिला पुलिस थाने के रिकॉर्ड के अनुसार, दहेज प्रताड़ना संबंधी शिकायतों में अधिकांश मामले ऐसे हैं, जिनमें वैवाहिक संबंध छह महीने भी नहीं टिक पाते हैं और काउंसलिंग पीरियड में ये बात सामने आई कि ससुराल पक्ष बहू द्वारा मोबाइल फोन पर अपने मायके में लगातार बात करना पसंद नहीं करता है. वहीं लड़की पक्ष का तर्क था कि उनकी बेटी पर कई तरह की बंदिशें लगाई गई हैं.
यकीनन इस तरह से मोबाइल, रिश्तों के बीच में लकीरे खींच रहा है. मोबाइल पर अधिक बात करने के 30 से 40 मामले हर महीने महिला आयोग और महिला थाने में आ रहे हैं. हालांकि दोनों जगह वैवाहिक संबंधों को बचाने की भरपूर कोशिश की जाती है.
महिला आयोग की अध्‍यक्ष ने कही ये बात:- 
महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा, "हमारे यहां हर रोज 2 से 3 मामले ऐसे आते हैं, जिसमें कहीं न कहीं रिश्तों में अलगाव की वजह मोबाइल फोन होता है. अधिकांश मामलों में ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि उनको बहू के 12 घंटे मायके बात करना पसंद नहीं होता है. जबकि कई पुरुषों ने शिकायत की कि उनकी बीवी घर पर ध्यान न देकर पूरे समय फोन पर व्यस्त होती है. मजेदार बात ये है कि कई मामलों में महिलाओं ने ये शिकायत दर्ज कराई, उनका पति किसी दूसरी लड़की से बात करता है.
शादी के बाद 6 महीने भी नहीं टिकता रिश्ता:- 
मोबाइल फोन की वजह से टूटने वाले रिश्तों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है. पहले घर टूटने की वजह पति पत्नी में नहीं बनना और घरेलू हिंसा जैसी शिकायत आती थीं, लेकिन अब मोबाइल फोन पर ज्यादा बात करने जैसी शिकायत दर्ज हो रही हैं. जबकि कई मामलों में शादी के बाद 6 महीने में ही मोबाइल की वजह से रिश्तों में अलगाव की नौबत आ जाती है.
ये है ताजा मामला:-
ताजा मामला पटना सिटी का है, जिसमें महिला अपने पति के पूरे दिन फोन पर बात करने से परेशान होकर महिला थाना गर्दनीबाग इसकी शिकायत करने पहुंच गई. महिला ने कहा कि उसकी शादी को 4 साल हो गए हैं और 2 बच्चे हैं, लेकिन पति उस पर ध्यान नहीं देता और किसी से पूरे दिन फोन पर बात करता रहता है.

Sunday, November 24, 2019

11/24/2019 04:49:00 PM

दहेज के लिए दुल्हन को ही रेड लाइट एरिया में बेचा, 4 साल तक लगती रही जिस्म की बोली

कटिहार. बिहार में दहेज (Dowry) दानवों की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है. यहां चंद रुपए के लिए ससुराल पक्ष (In Laws) के लोगों ने दुल्हन का ही सौदा कर दिया. मामला कटिहार (Katihar) से जुड़ा है जहां चार साल बाद इस घिनौनी करतूत का खुलासा खुद पीड़िता ने किया है. जिस्म की मंडी यानि रेड लाइट एरिया (Red Light Area) से किसी तरह निकल कर भागने वाली पीड़िता ने जो बताया उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया.
चार साल तक लगती रही जिस्म की बोली:-
ससुरालवालों ने पहले तो उसे प्रताड़ित किया और फिर देह व्यापार के मंडी में बेच दिया. पीड़िता चार साल बाद किसी तरह उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित देह व्यापार मंडी के दलालों के चुंगल से भागकर आपने मायके कटिहार जिला कोढ़ा थाना क्षेत्र के संधलपुर गांव पहुंची. दरअसल कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र की एक पीड़िता का निकाह अररिया जिला के मोहम्मद शमीम से लगभग 7 साल पहले हुआ था. पीड़िता के मजदूर पिता ने निकाह में अपने स्तर  पर जो भी संभव हो दान-दहेज के रूप में दिया था ,मगर फिर दहेज के लोभी ससुराल वाले अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे.
पंचायती के बाद ससुराल गई थी पीड़िता:-
इस बीच बात बढ़ने पर साल 2015 में सामाजिक स्तर पर एक पंचायती भी हुई थी जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग खुद पीड़िता को ससुराल ले गए थे लेकिन महज दो दिन के बाद ही पीड़िता अररिया में अपने ससुराल से रहस्मय ढंग से गायब हो गई. लगभग 4 साल बाद वो अपने घर लौटी और जुर्म की पूरी दस्तान सुनाई. पीड़िता ने बताया कि दहेज नहीं दे पाने के कारण उसके शौहर और ससुरालवालों ने नशे की दवा खिलाकर उसे बेहोशी की हालत में उत्तर प्रदेश के कानपुर में देह व्यापार के मंडी में बेच दिया था.
पुलिस ने दर्ज किया केस:-
यहां हर रोज उसकी आबरु की बोली लगातार 4 साल तक लगातार इस हालत को झेलने को मजबूर किया गया. चार साल के बाद वो किसी तरह देह व्यापारियों और दलालो के चुंगल से भाग कर कटिहार पहुंची है. इस मामले को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है. कटिहार के आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मामले को प्रथम दृष्टया सही पाया गया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कर लिया है और जल्द आरोपियों की गिफ्तारी भी होगी. पुलिस इस केस लो लेकर अररिया में कई बार छापेमारी भी कर चुकी है.
11/24/2019 04:47:00 PM

VIDEO: टीचर के सिर से सरपंच ने उतारा इश्क का भूत, पंचायत लगा सरेआम डंडों से पीटा

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में एक शिक्षक को उसका आशिक मिजाज होना खासा महंगा पड़ गया. शिक्षक (Teacher) के सिर से मुखिया ने बीच पंचायत में आशिकी का भूत उतारा और डंडे द्वारा सरेआम उसकी पिटाई की. घटना जिले के नाव कोठी थाना क्षेत्र के चकमुजफ्फरा गांव की है.
कोचिंग में पढ़ने वाली लड़की को भेजता था मैसेज:-
दरअसल चक मुज़फ़्फ़रा गांव में एक कोचिंग संचालक द्वारा अपने ही कोचिंग में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ अश्लील मैसेज तथा अश्लील बात करने की बात सामने आई. इसके बाद उक्त लड़की द्वारा अपने परिजनों से इस बात की शिकायत की गई. बाद में परिजनों के द्वारा कोचिंग संस्थान पर जाकर हो हंगामा किया गया तथा लिखित रूप से मुखिया को इस बात की शिकायत की गई. फिर क्या था देखते ही देखते मुखिया जी ने तालिबानी फरमान जारी किया.
पहले गाली दी फिर पीटा:-
मुखिया ने आरोपी कोचिंग संचालक को अपने पास बुला कर सरेआम डंडों से पिटाई कर दी. घंटों चले इस ड्रामे के दौरान मुखिया विजय पासवान द्वारा कोचिंग संचालक को भद्दी गालियां भी दी गईं. स्थानीय लोगों की मांग थी कि उक्त कोचिंग संचालक से लिखित रूप से स्वीकारोक्ति लेनी होगी, बाद में जब पुलिस को सूचना मिली तब पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचकर किसी तरह कोचिंग संचालक को अपने हिरासत में लिया तथा थाने ले आई.
पुलिस में नहीं दर्ज हुआ है केस:-
इस मामले में किसी भी व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत ना मिलने के कारण पुलिस ने भी कोचिंग संचालक को छोड़ दिया. मुखिया द्वारा शिक्षक की सरेआम पिटाई किए जाने के बाद पंचायत पर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है.

Saturday, November 16, 2019

11/16/2019 05:28:00 PM

मध्यान भोजन बनाते समय ब्वॉयलर में हुआ विस्फोट, 4 की मौत, 5 लोग जख्मी

रक्सौल. बिहार (Bihar) के पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड (Sugauli Block) में बड़ा हादसा हुआ है. यहां. शनिवार तड़के लगभग चार बजे यहां मिड डे मील (Mid Day Meal) का खाना बनाते समय ब्वॉयलर फट गया. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की संख्या का सही-सही पता नहीं लग पा रहा है क्योंकि शवों के चीथड़े उड़ गए हैं. हालांकि मरने वालों की अनुमानित संख्या चार से छह के बीच बताई जा रही है. इस घटना में पांच से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं जिनका इलाज स्थानीय पीएचसी (PHC) में चल रहा है.
यह घटना सुगौली के बंगरा स्थित केंद्रीयकृत रसोईघर (किचन) की है. धमाका इतना जोरदार था कि कई शवों के चीथड़े सड़क पर बिखरे पड़े मिले. अहले सुबह हुई इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई किसी की मदद कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहा था. घटनास्थल पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं.
बताया जा रहा है कि यहां नव प्रयास नाम की एक संस्था, जो स्कूलों में मिड डे मील पहुंचाने का काम करती है, इसमें करीब 12 से अधिक कारीगर काम करते है. हालांकि मृतकों की सही संख्या स्पष्ट नहीं है. पुलिस जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी तेज आवाज के साथ बॉयलर फटने से लोगों की नींद खुली और चारों और चीख पुकार मच गई।
आसपास के लोगों ने जब यह मंजर देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। तभी उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड़ को दी।