Breaking

Monday, February 18, 2019

AAP विधायक अलका लांबा ने शेयर किया यह पाकिस्तानी वीडियो, भड़के लोग

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश में गम और गुस्सा है। पाकिस्तान के खिलाफ आमजन के मन में कितनी घृणा हो गई है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अलका लांबा ने पाकिस्तान सिंगर का वीडियो शेयर किया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर खरी-खरी सुना दी।


आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लंबा ने अपने ट्विटर हैंडल पर हमले में शहीद हुए जवान के परिवार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह है पुलवामा आतंकी हमले में शहीद की बेटी-बुजुर्ग पिता और कच्चा घर, जिसकी छत्त भी घांस फुस की है। (कम से कम देश के लिये सरहद पर लड़ रहे जवानों के घरों की छत्त तो पक्की करवा दीजिये खाने (दाल याद है?) और वर्दी को लेकर तो वह पहले भी शिकायत कर सरकार की मार झेल रहा है।

इसके साथ ही अलका ने पाकिस्तानी गाने का वीडियो भी शेयर किया है। इस गाने के बोल हैं, 'मुझे मां उससे बदला लेना है। मुझे दुश्मन के बच्चों को पढ़ाना है..।' अलका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हिंदुस्तान हो चाहे पाकिस्तान, पुलवामा हो चाहे पेशावर, दोनों ने आतंकी हमलों को झेला है। किसी ने अपने जवान बेटे और किसकी ने अपने मासूम बच्चों को खोया है।' अलका की यह बात यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल कर दिया।