Breaking

Monday, February 18, 2019

Big News- पहला बदला: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान सहित जैश के दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद आज एक बार फिर बड़ा एनकाउंटर हुआ है. पुलवामा के ही पिंगलिना में हुई इस मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हुए हैं. सुरक्षाबलों ने भी जैश-ए-मोहम्मद के दो कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया है. सुरक्षाबलों ने यहां एक बिल्डिंग को ही उड़ा दिया, जहां आतंकी छिपे बैठे थे. बता कि ये दोनों आतंकी कामरान और गाजी राशिद हैं, जिन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की साजिश रची थी.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही देश गुस्से में है. सरकार की ओर से खुली छूट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ एक्शन शुरू किया है. सोमवार सुबह पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन छेड़ दिया है, इस एनकाउंटर में 2-3 आतंकियों को घेरा गया था. एनकाउंटर के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को आज इस हमले के मास्टरमाइंड दोनों आतंकियों को मारकर सेना ने पहला बदल पूरा किया......