गुजरात के जामनगर जिले के धरोल शहर में पिज्जा खरीदना कुछ लोगों के लिए बहुत महंगा पड़ गया। आप परिवार के साथ आउटिंग पर जाते हैं, बच्चों के पिज्जा खाने की जिद पूरी करते हैं, तो आप इस बारे में कुछ ज्यादा दिमाग नहीं लगाते। या तो कैश पेमेंट कर देते हैं या फिर कार्ड यूज करने में भी कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन जब पिज्जा लेते समय कार्ड यूज करने पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिले तो इस मोड को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं लेकिन गुजरात के जामनगर जिले के धरोल शहर में पिज्जा खरीदना कुछ लोगों के लिए बहुत महंगा पड़ गया। पुलिस ने एक गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो कि पिज्जा लेने आए कस्टमर को कार्ड यूज करने का लालच देते और फिर कार्ड स्वैप करने के बाद उनके अकाउंट से पैसे चुरा लेते। इस गैंग ने अब तक सात लोगों के लाखों रुपए अकाउंट से उड़ा दिए। आरोपियों की पहचान किशन, साबिर नाई, मोहित परमार और निकुंज कनखारा के रूप में हुई जो कि जामनगर के रहवासी हैं। जामनगर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के सब-इंस्पेक्टर एचबी गोहेल के मुताबिक, 'परमार और वाई एक पिज्जा शॉप पर कैशियर का काम करते थे। इन लोगों के लैपटॉप और कार्ड स्वाइप मशीन के साथ एक कॉपी मशीन जुड़ी थी। ये कस्टमर्स को पेमेंट के लिए यह कहकर कार्ड यूज करने के लिए लुभाते थे कि उन्हें 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इस डिस्काउंट के लालच में लोग कार्ड स्वाइप करवाते और उनके ऐसा करने पर पिन नंबर सहित कार्ड की पूरी डिटेल कॉपी मशीन में कॉपी हो जाती।'
इन आरोपियों ने स्कीमर मशीन को ऑनलाइन खरीदा था क्योंकि ये बाजार में उपलब्ध नहीं है। उनके मुताबिक, 'उसके बाद वे एक खाली एटीएम कार्ड स्वाइप करते और उस कार्ड पर कस्टमर की डिटेल्स कॉपी करते। उसके बाद वे आधी रात को धरोल के किसी एटीएम में जाते और एक बड़ा अमाउंट निकाल लेते। वे दो ट्रांजेक्शन में यह काम करते। एक आधी रात को और दूसरा आधी रात के बाद।'
इन आरोपियों ने पहला ट्रांजेक्शन 21 जनवरी को किया। पुलिस को सात लोगों से शिकायतें मिली और पाया कि ये चोरी धरोल के एक एटीएम से हुई। उसके बाद वहां नजर रखी गई। आरोपियों को पता था कि एटीएम में सीसीटीवी कैमरा है तो वे चेहरा ढंक कर आते। हालांकि उनके चोरी के इस शेड्यूल के बारे में समझ आ गया था तो वहां आधी रात को नजर रखी गई। तब चार लोग आए और उन्हें दबोच लिया गया।
