Breaking

Sunday, February 10, 2019

बोनी कपूर ने खोला राज, बताया क्या हुआ था उस रात श्रीदेवी के साथ

मुम्बई। 24 फरवरी को श्रीदेवी की पुण्यतिथी है, ऐसे एक साल पहले की दर्द भरी यादें ताजा हो रही हैं. जब श्रीदेवी पूरे देश को सदमे में छोड़कर दुनिया को अलविदा कह गई थीं. श्रीदेवी ठीक एक साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं.. 24 फरवरी को उनकी पहली पुण्यतिथि है. पूरा कपूर परिवार उनकी डेथ एनीवर्सरी पर चेन्नई में पूजा का आयोजन करवा रहा है. ऐसे मौके पर साल भर पहले की दर्द भरी यादें ताज़ा हो रही हैं. ये दौर बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के लिए काफी मुश्किल रहा था. जहां श्रीदेवी के निधन से पूरा देश सदमे में था वहीं उनकी मृत्यु को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थीं. ऐसे में श्रीदेवी की फैमिली पर क्या गुजरी ये सभी को कम ही दिखाई दिया. काफी समय तक बताया जा रहा था कि श्रीदेवी का निधन कार्ड‍ियक अरेस्ट से हुआ है लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने सबकुछ उलझाकर रख दिया. इस रिपोर्ट में कहा गया कि कार्ड‍ियक अरेस्ट नहीं उनकी मृत्यु डूबने से हुई है. बस फिर क्या था इस मिस्ट्री को लेकर कई बातें कही जानें लगीं. इन बातों ने कपूर परिवार का दर्द और भी बढ़ा दिया. ये शुरू हुआ था एक खुशियों से भरे ईवेंट से.. श्रीदेवी उस वक्त दुबई में थीं. यहां वह बोनी और खुशी के साथ एक करीबी रिश्तेदार की शादी में आई थीं. शादी के बाद श्रीदेवी कुछ वक्त और दुबई में रुकना चाहती थीं क्योंकि उन्हें जान्हवी के लिए कुछ शॉपिंग करनी थी. बता दें कि जान्हवी उस वक्त ‘धड़क’ की शूटिंग की वजह से दुबई नहीं जा पाई थीं. बोनी कपूर को काम से वापस आना पड़ा, खुशी भी उन्हीं के साथ लौट आईं. ऐसे में श्रीदेवी अकेली रह गईं. श्रीदेवी के पास 21, 22 और 23 का वक्त था लेकिन वे शॉपिंग नहीं कर सकीं.
बोनी कपूर ने किया था खुलासा-
बोनी कपूर ने बताया था कि 24 की सुबह श्रीदेवी ने बोनी को मैसेज किया ‘पापा मैं तुम्‍हें मिस कर रही हूं.’ श्रीदेवी प्यार से बोनी को ‘पापा’ बुलाती थीं. बोनी ने जवाब में कहा कि ‘मैं भी तुम्हें मिस कर रहा हूं.’ श्रीदेवी को नहीं पता था कि बोनी उन्हें सरप्राइज देने के लिए शाम की फ्लाइट बुक कर चुके हैं. बोनी कपूर ने बताया कि शाम 6:30 बजे के करीब वे दुबई के होटल पहुंचे थे. वे श्रीदेवी को बिना बताए डुप्लीकेट चाबी के जरिए होटल के कमरे में आ गए थे. श्रीदेवी उन्हें देखकर बहुत खुश हुईं और कहा ‘मैं जानती थी कि तुम आओगे’. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई और दोनों ने प्लान बनाया कि वे 25 की रात दुबई से इंडिया के लिए रवाना हो जाएंगे. वहीं 24 की रात के लिए दोनों ने डिनर का प्लान बनाया और श्रीदेवी फ्रेश होने बाथरूम चली गईं. बोनी कपूर टीवी पर मैच देखने में बिजी हो गए. जब काफी देर तक श्रीदेवी बाथरूम से नहीं निकलीं तो बोनी कपूर बाथरूम के दरवाजे पर जाकर उन्हें बुलाने लगे. कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर बोनी डर गए और दरवाजे पर धक्का दिया तो देखा वो खुला था. वे अंदर गए तो पैरों तले जमीन खिसक गई.. उन्होंने श्रीदेवी बाथटब में पाया. बोनी कपूर ने कहा कि वे समझ नहीं पा रहे थे कि श्रीदेवी बेहोश होकर डूबी हैं या डूबने से बेहोश हुई हैं.ये वही काली रात थी जब श्रीदेवी परिवार और पूरे देश को सदमा देकर चली गईं. हम आज भी उनके किस्से.. उनकी फिल्में याद करते हैं. श्रीदेवी आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में कैमियो करती नजर आई थीं. ये फिल्म उन्होंने मौत से पहले शूट की थी. किसे पता था ये श्रीदेवी की आखिरी याद बनकर रह जाएगी.