Breaking

Wednesday, February 6, 2019

एयरटेल ने लाइफटाइम वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च किया, जाने धमाकेदार ऑफर है क्या

नई दिल्ली। एयरटेल एवं वोडाफोन आइडिया कंपनियों द्वारा न्यूनतम मासिक रिचार्ज दर लागू करने के बाद, बहुत सारे कस्टमर्स अब  अपने मोबाइल नंबर को Jio एवं BSNL में पोर्ट करवा रहे हैं। बीएसएनल में अपने मोबाइल नंबर को एक्टिव रखने के लिए 6 महीने में एक बार न्यूनतम रिचार्ज मात्र 36 रुपए की करवाने की जरूरत पड़ती है। जबकि जियो द्वारा लाइफटाइम वैलिडिटी दी जाती है। इन्हीं सब कारणों को देखते हुए एयरटेल ने अपने दो नए प्लांस को लॉन्च किया है, जिसके अंतर्गत 100 रुपए एवं 500 रुपए के रिचार्ज पर 28 दिन की आउटगोइंग वैधता के साथ लाइफटाइम वैलिडिटी दी जा रही है। एयरटेल द्वारा 100 रुपए के रिचार्ज पर 81.75 रुपए की टॉक टाइम 28 दिनों वैलिडिटी के साथ दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर 500 रुपए के रिचार्ज पर 420.73 रुपए की टॉक टाइम 28 दिनों की आउटगोइंग वैलिडिटी के साथ दी जा रही है। इन दोनों ही प्लांस पर लाइफटाइम वैलिडिटी दी जाएगी।