Breaking

Friday, February 15, 2019

CRPF के काफिले पर बड़ा हमला, IED ब्लास्ट के बाद फायरिंग में सेना के 42 जवान शहीद यह है शहीदों के नाम

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवाया के अवंतीपुरा में गुरुवार की दोपहर में हुए आतंकी हमले में जिस CRPF के काफिले में शामिल जिस बस को निशाना बनाया गया, उसमें सवार 42 बहादुर जवान शहीद हो गए। पुलवामा का रहने वाला आतंकी आदिल अहमद डार पिछले साल ही जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था और उसी ने यह आत्मघाती हमले को अंजाम दिया। आदिल ने हमले के लिए जिस एसयूवी कार का इस्तेमाल किया था, उसमें 200 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था। इस आतंकी ने अपनी कार बस से टकरा दी। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और करीब 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। विस्फोट करने के बाद कुछ आंतकियों ने गोलियां चलाईं, हेंड ग्रेनेड फेंके और रॉकेट लांचर से भी हमला किया। 
जैश ने ली हमले की जिम्मेदारी-
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि आदिल अहमद डार नाम के आतंकी ने इस काफिले पर हमले की साजिश रची थी। आदिल पुलवामा के काकापोरा इलाके का रहने वाला है। सीआरपीएफ की 54वीं बटैलियन के जवानों को इस हमले में आतंकियों ने निशाना बनाया। गुरुवार शाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर अवंतिपोरा के गरीपोरा के पास हमला किया गया।
सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने इस इलाके में पहले हाइवे खड़ी एक कार में प्लांट की गई आईईडी में ब्लास्ट किया और फिर सीआरपीएफ जवानों के वाहनों पर ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की गई। इस हमले में सीआरपीएफ का वाहन भी आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गया। हमले के बाद जवानों को तुरंत श्रीनगर के हॉस्पिटल में शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि काफिले की जिस बस को आतंकियों ने निशाना बनाया, उसमें 42 जवान सवार थे।
सीआरपीएफ के काफिले में 70 गाड़ियां-
दर्जनों घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनका इलाज किया जा रहा है। इनमें से कई जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस काफिले पर यह हमला हुआ, वह जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था और इसमें 2 हजार से अधिक जवान शामिल थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीआरपीएफ के जिस काफिले पर हमला किया गया, उसमें 70 वाहन शामिल थे। इन्हीं में से एक गाड़ी आतंकियों के निशाने पर थी। सीआरपीएफ जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर आ रहा था। हमले के बारे में सीआरपीएफ के आईजी जुल्फिकार हसन ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस जांच कर रही है। घायल जवानों को अस्पताल शिफ्ट किया गया है और विस्फोट स्थल पर छानबीन की जा रही है।
दक्षिण कश्मीर में अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी-
इस हमले की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलवामा में मौजूद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की अन्य कंपनियों को अवंतिपोरा भेजा गया। आतंकी वारदात के बाद सेना ने फिलहाल जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर ट्रैफिक बंद करते हुए अवंतिपोरा और आसपास के इलाकों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इसके अलावा पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और श्रीनगर जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। हमले में घायल जवानों का इलाज लगातार जारी है और एजेंसियों के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
पहले भी आतंकी निशाने पर आए थे जवान-
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर गुरुवार को हुआ यह हमला आतंकी हमले की पहली वारदात नहीं है। एक साल पहले 15 फरवरी 2019 को भी आतंकियों ने पुलवामा के पंजगाम स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक कैंप पर हमला किया था। इस वारदात के दौरान आतंकियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर हमला कर कैंप में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन जवानों की सतर्कता के कारण कामयाब नहीं हो सके थे।
सीआरपीएफ के काफिले में शामिल बस में जो 42 बहादुर सैनिक शहीद हुए हैं उनकी लिस्ट इस प्रकार है...
शहीद हुए CRPF के 42 शहीदों की संपूर्ण लिस्ट
1. जयमाल सिंह - 76 बटालियन
2. नसीर अहमद - 76 बटालियन
3. सुखविंदर सिंह - 76 बटालियन
4. रोहिताश लांबा - 76 बटालियन
5. तिकल राज - 76 बटालियन
6. भागीरथ सिंह - 45 बटालियन
7. बीरेंद्र सिंह - 45 बटालियन
8. अवधेष कुमार यादव - 45 बटालियन
9. नितिन सिंह राठौर - 3 बटालियन
10. रतन कुमार ठाकुर - 45 बटालियन
11. सुरेंद्र यादव - 45 बटालियन
12. संजय कुमार सिंह - 176 बटालियन
13. रामवकील - 176 बटालियन
14. धरमचंद्र - 176 बटालियन
15. बेलकर ठाका - 176 बटालियन
16. श्याम बाबू - 115 बटालियन
17. अजीत कुमार आजाद - 115 बटालियन
18. प्रदीप सिंह- 115 बटालियन
19. संजय राजपूत- 115 बटालियन
20. कौशल कुमार रावत- 115 बटालियन
21. जीत राम- 92 बटालियन
22. अमित कुमार- 92 बटालियन
23. विजय कुमार मौर्य - 92 बटालियन
24. कुलविंदर सिंह - 92 बटालियन
25. विजय सोरंग - 82 बटालियन
26. वसंत कुमार वीवी - 82 बटालियन
27. गुरु एच - 82 बटालियन
28. सुभम अनिरंग जी - 82 बटालियन
29. अमर कुमार - 75 बटालियन
30. अजय कुमार - 75 बटालियन
31. मनिंदर सिंह - 75 बटालियन
32. रमेश यादव - 61 बटालियन
33. परशाना कुमार साहू - 61 बटालियन
34. हेमराज मीना - 61 बटालियन
35. बाबला शंत्रा - 35 बटालियन
36. अश्वनी कुमार कोची - 35 बटालियन
37. प्रदीप कुमार - 21 बटालियन
38. सुधीर कुमार बंशल - 21 बटालियन
39. रविंदर सिंह - 98 बटालियन
40. एम बाशुमातारे - 98 बटालियन
41. महेश कुमार - 118 बटालियन
42. एनएल गुर्जर - 118 बटालियन