Breaking

Monday, August 26, 2019

पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते पति ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

शिवपुरी। कोलारस जिले के इंदार थाना के जरियाई गाँव मे रविवार की रात एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि चरित्र पर शंका के चलते पति ने पत्नी की हत्या की है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुँची जिसके द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है।कोलारस क्षेत्र में अधिक बारिश होने के कारण इस गाँव का रास्ता दलदल बना दिखाई दिया जिसके चलते पुलिस को पैदल चलकर गाँव पहुँचना पडा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जरियाई के निवासी हरज्ञान को अपनी पत्नी मुन्नीबाई के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते हरज्ञान ने यह घातक कदम उठाया है। घटना को लेकर गाँव मे सन्नाटा पसरा हुआ है और गम का माहौल है भी दिखाई दे रहा है।
म्रतक महिला मुन्नीबाई आदिवासी की उम्र 50 वर्ष थी। जिसके 2 बच्चे है। बताया जाता है कि रात को लगभग 9 बजे के समीप खाना खाने के बाद हरज्ञान और मुन्नीबाई कच्चे मकान मे सो गए थे एवं बच्चे अलग मकान मे सो रहे थे।इसी दौरान रात 9 से 10 के बीच हरज्ञान हत्या करके फरार हो गया।