Breaking

Wednesday, August 28, 2019

युवक ने राहुल गांधी को जबरन किया KISS, वीडियो वायरल

वायनाड (केरल‌). कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के चार दिन के दौरे पर हैं। वे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को जब वे लोगों सेहाथ मिला रहे थे, तब एक युवक तेजी से आया और उसने जबरनउन्हें किस कर लिया। लड़के की इस हरकत के बाद वे मुस्कुराते नजर आए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
राहुल ने मंगलवार को मनंतावाडी और तलापुझा के पास चुंगम स्थित सेंट थॉमस चर्च में बने राहत शिविर का दौरा किया था। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री भी वितरित की। वे गुरुवार को भी लोगों से मिलेंगे। एक राहत कैम्प में राहुल ने कहा था कि उनकी पार्टी की राज्य और केंद्र में सरकार नहीं है, फिर भी वे जनता की आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को उनका हक मिले यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।
एक दुकान पर चाय भी पी:-
राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और सहयोगियों के साथ कांजीरंगाबाद में एक चाय की दुकान पर चाय भी पी। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।