देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव ऑफर लाया है. इस ऑफर के तहत कार और घर खरीदना सस्ता हो गया है. SBI की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 1 सितंबर से बैंक ने अलग - अलग कैटेगरी में अपने ग्राहकों को सस्ते और कई फायदों के साथ लोन देने की तैयारी की है.आपको बता दें कि ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन पर बैंक प्रोसेसिंग फीस वसूलेगा.
(1) सस्ता होगा होम लोन- अगर आप अपना घर खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. SBI ने होम लोन की ब्याज दर में 0.20 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. एक सितंबर से होम लोन पर ब्याज दर 8.05 फीसदी होगी.
SBI ने अपने MCLR में 15 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. इससे होम लोन की ब्याज दरों में 35 बेसिस प्वाइंट तक की कमी आई है. एसबीआई फिलहाल सबसे सस्ता हाउसिंग लोन ऑफर कर रहा है.
SBI का हाउसिंग लोन सिर्फ 8.05 फीसदी की ब्याज दर पर उपलब्ध है. SBI की इस हाउसिंग लोन की ब्याज दर का लाभ 1 सितम्बर से सभी ग्राहकों को मिलेगा.
