Breaking

Friday, October 4, 2019

चार्जिंग पर लगाए ब्रांडेड स्मार्टफोन में हुआ ब्लास्ट, 14 साल की लड़की की मौके पर ही मौत

कज़ाकिस्तान. फोन की बैटरी फटने की कई खबरें आ चुकी हैं और अब ऐसा ही एक मामला कज़ाकिस्तान का आया है. यहां की एक स्कूली छात्रा के स्मार्टफोन के फटने से उसकी मौत हो गई. दरअसल 14 साल की लड़की अपने स्मार्टफोन को रात में चार्जिंग पर लगाकर गाना सुन रही थी. दूसरी सुबह Alua को उसके बिस्तर पर मृत पाया गया. देखा गया कि उसके सर के पास फोन की बैटरी में फटी हुई थी.
पुलिस ने बताया कि धमाके के समय फोन चार्जिंग सॉकेट में लगा हुआ था. ब्लास्ट की वजह से उसके सर पर काफी गंभीर चोट आई थी, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
द सन पर छपी खबर के मुताबिक फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने कंफर्म किया कि ज़्यादा चार्जिंग के बाद फोन में ब्लास्ट सुबह के समय हुआ था. इसकी वजह से अलुआ की मौत हो गई. उनके निधन को एक ‘दुखद दुर्घटना’ बताया गया. स्मार्टफोन किस ब्रांड का था, इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है.
पहले भी आ चुका है ऐसा मामला:- 
इससे पहले कैलिफोर्निया से भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है. यहां 11 साल की लड़की के Apple आईफोन 6 में आग लगने से उसकी चादर में छेद हो गया, जिसके बाद उसने फोन को फेंक दिया. लड़की ने बताया था कि वह अपने फोन को लेकर बिस्तर पर बैठी हुई थी, तभी उसने देखा कि आईफोन में से हर जगह से चिंगारियां निकलने लगी. उसने कहा कि जब चिंगारियां निकलने लगी तो मैं ठीक बिस्तर पर ही बैठी थी और चादर में कई जगह छेद हो गया.
आईफोन बनाने वालों के मुताबिक, बहुत सी चीजें ऐसी हैं, जिनके चलते एक आईफोन में आग लग सकती है. उनका कहना है कि नकली चार्जिग केबल और चार्जर का इस्तेमाल करने से आग लगने का खतरा बड़ जाता है.