Breaking

Thursday, October 17, 2019

महिला नेत्री ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष द्वारा यौन शोषण करने व 17 लाख ठगने की SP से की शिकायत

दतिया.  दतिया में एक महिला नेता ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरेश झा पर यौन शोषण और 17 लाख रुपए हड़पने की पुलिस से शिकायत की है. महिला कांग्रेस की इस नेता ने मंगलवार को एसपी डी के चक्रवर्ती को आवेदन देकर बताया कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरेश झा उसके पति के दोस्त थे. पति की मौत के बाद उनका उसके घर आना-जाना बढ़ गया थी. उस दौरान सुरेश झा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए. इतना ही नहीं जमीन देने के नाम पर उससे 17 लाख रुपए ले लिए. सुरेश झा ने बाद में उस महिला नेता को 10 लाख रुपए का चेक दिया जो बाउंस हो गया.
रुपए मांगने पर तरह-तरह की धमकियां देते हैं सुरेश झा:-
महिला नेता का कहना है कि अब जब वह रुपए मांगती है तो उसे सुरेश झा तरह- तरह की धमकियां देते हैं. पीड़ित महिला नेता का कहना है कि इस संबंध में वह पुलिस से कई बार पहले भी शिकायत कर चुकी है. उसने जिले में ही नहीं ग्वालियर और भोपाल में भी इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की.
महिला नेता ने एसपी से सुनाई आपबीती और लगाई न्याय की गुहार:-
इतना ही नहीं महिला नेता ने जिले के प्रभारी मंत्री डॉ गोविंद सिंह और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. एसपी डी के चक्रवर्ती से जब इस महिला ने न्याय की गुहार लगाई तो उन्होंने एएसपी को मामले की जांच सौंपे होने की बात कही उन्होंने कहा कि एएसपी की रिपोर्ट मिलने के बाद वह कार्रवाई करेंगे.