बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आई है. जिले के बैरिया में एक वहशी की करतूत से चाचा व भतीजा-भतीजी का पवित्र रिश्ता दागदार व कलंकित हुआ है. मामला बैरिया थाना क्षेत्र के कस्बे का है. यहां पर रहने वाले मासूम भतीजा-भतीजी ने रिश्ते में लगने वाले अपने ही अधेड़ चाचा पर दुष्कर्म व छेड़खानी का सनसनीखेज आरोप लगाया है. इस बात की जानकारी मिलने के बाद मासूम के परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ जबरजस्त गुस्सा व आक्रोश का माहौल है.
अश्लील फिल्में दिखाकर करता था रेप की कोशिश:-
पीड़ित मासूम भतीजी ने चाचा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो टॉफी देने के बहाने अपने घर ले जाता था. इसके बाद अश्लील फिल्में दिखाकर रेप करने का प्रयास करता था. दूसरी तरफ पीड़ित भतीजे का कहना है कि आरोपी चाचा शरीर दबवाने के लिए उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करता था. सिर्फ इतना ही नहीं ये बात किसी से कहने पर मारने-पीटने की धमकी भी देता था.
पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने में जुटी:-
कई दिनों तक वहशी चाचा का जुल्म झेलने की बाद मासूम बच्चों ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई. घटना के बारे में सुनने के बाद आक्रोशित माता-पिता आरोपित चाचा के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अभी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लग गई है. आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर हम आगे की कार्रवाई करेंगे.
