भोपाल। आज के समय में हम सभी धनवान होने की कामना करते हैं। हम इसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं, दिन रात एक कर देते हैं पैसों को कमाने के लिए लेकिन भी। लेकिन ऐसा बहुत ही कम अवसर मिलता है जब हमें अपने काम के अनुसार या मेहनत के अनुसार वह फल मिलता है जो हम डिजर्व करते हैं। हम सभी की मनोकामना होती है कि हमारा जीवन ऐशो आराम से भरी हो और हमारी जरूरत की सभी चीजें हमारे पास रहे। कभी भी धन दौलत की कोई कमी नहीं रहे और ना ही किसी तरह की आर्थिक समस्याओं को झेलना पड़े। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे है, जिससे आप पर सदैव माता लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी और आपको कभी भी पैसों की कमी नहीं होने देंगी। तो चलिए बताते है आपको वो उपाय। यह तो आप भी जानते ही होंगे कि शुक्रवार का दिन धन और संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी माता लक्ष्मी का होता है।
ऐसे में यदि आप इस दिन सच्चे मन से और सही प्रकार से माता लक्ष्मी की पूजा- पाठ व अर्चना करते है, तो इससे आपको कभी भी किसी भी प्रकार का कोई आर्थिक कष्ट नहीं झेलना होगा। यदि आप शुक्रवार के दिन इन कुछ उपायों को करें जो हम आपको बताने जा रहे तो इससे आपकी सारी इच्छाए माता लक्ष्मी जल्द से जल्द पूरी कर देगी। जी हां, जहाँ माता लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करने से आपके जीवन में धन की वर्षा होती है और आपके घर व जीवन मे धन दौलत का योग हमेशा बना रहता है। लेकिन इन उपायों से आपको यश की भी प्राप्ती होती है और आपका दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां भरी रहती है। तो चलिए आज हम आपको शुक्रवार की शाम करने वाले उन कामो के बारें में बताते है, जिन्हें यदि आप विधिवत्त करते है, तो इससे आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।
धन की देवी माता लक्ष्मी को साफ जगहों पर ठहरना अच्छा लगता है। इसलिए आपको स्वच्छता का जरूर ध्यान रखना चाहिए। धन की देवी माता लक्ष्मी को साफ सफाई बहुत प्रिय है , तो आप अपने घर को स्वच्छ रखे। जिससे वो आप से काफी प्रसन्न हो। लेकिन इस बात का ध्यान रखे की कभी भी शाम के समय घर में झाडू न लगाए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी रुष्ट होकर घर के बाहर चली जाती है। इसके साथ ही आपको प्रत्येक शुक्रवार के दिन सुबह गाय को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिसके कारण आप पर उनकी कृपा बनी रहती है।
आपने अपने जीवन मे ऐसी जगह तो जरूर देखी होगी जहां पर मोर प्रसन्न होकर नाचते है। आपको बता दे कि शुक्रवार के दिन ऐसी जगह पर जरूर जाना चाहिए और वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें। ऐसा करने से आपको कभी धन दौलत की कमी नहीं होगी और माता लक्ष्मी आपसे कभी भी रुष्ट भी नही होंगी। यदि आप शुक्रवार के दिन अपने घर में ऐसी पेड़ की टहनी ला कर रखते है, जिस पर चमगादड़ बैठते है तो उस टहनी को लाकर अपने घर के ऐसे स्थान पर रख जहां पर उसे कोई देख न सके। ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से परेशानी कभी भी नही होगी।