Breaking

Friday, October 4, 2019

ट्रैन में प्लेन जैसा अनुभव, वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को वन्दे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, देखें तस्वीरें

श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वालों को श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. देश के गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली इस हाईस्पीड ट्रेन से आम आदमी 5 अक्टूबर से सफर कर पाएंगे.
नवरात्रि चल रही है ,नवरात्रि के मौके पर माँ शारदे के सबसे बड़े भक्त प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासिओं को एक सौगात दी है। आपको बता दें की वैष्णो देवी के भक्तों के लिए वन्दे भारत एक्सप्रेस के तरफ से सौगात मिली है। आराम दायक सीट के इलावा इस ट्रैन में पेर रखने के लिए भी पर्याप्त जगह है ,बताते चले के इस ट्रैन की सीट आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। और इस ट्रैन में मोबाइल चार्जिंग की भी उचित व्यवस्था की गयी है। इसमें मोबाइल की चार्जिंग के लिए हर सीट पे एक अलग प्लग लगाया गया है। और इस ट्रैन में डस्टबिन की भी व्यवस्था की गयी हैं और कोई भी मैगजीन या कोई भी किताब जो आप रखना चाहते हैं इसमें इन सभी चीजों के लिए उचित व्यवस्था की गयी है। वन्दे भारत एक्सप्रेस से जो सबसे बड़ा फायदा लोगों को होने वाला है वो है समय की बचत आम तौर पर दिल्ली से जम्मू के बीच जो सफर 12 घंटे में तय होता हैं वो अब सिर्फ 8 घंटे में होगा। आम लोगों के लिए परिचालन शनिवार से शुरू होगा ,मंगलवार के इलावा ट्रैन रोजाना चलेगी। ट्रैन के किराये का विवरण, सबसे काम किराया 1630 और सबसे ज्यादा किराया 3015 रु होगा।
आइये देखते हैं इस ट्रैन की कुछ तस्वीरें:-
वैसे बाहर से देखने में ये ट्रैन काफी अच्छी लग रही हैं चलिए देखते हैं कुछ अंदर की तस्वीरें अंदर से भी ये काफी अच्छी है बहुत अच्छी वयवस्था की गयी है जैसा के हमने बताया था के हम ट्रैन के सीट को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं , अप्प भी देख सकते हैं।