Breaking

Monday, November 11, 2019

महिला ने लगाए थाना प्रभारी एवं 2 पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप के आरोप, बोली- इंसाफ नहीं मिला तो दे दूंगी जान

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में एक महिला ने पुलिस वालों पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके साथ पुलिसकर्मियों ने गैंगरेप किया है। घटना मई महीने के बताई जा रही है। इसी शिकायत को लेकर महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ सरगुजा आईजी केसी अग्रवाल के दफ्तर पहुंची। यहां न्याय नहीं मिलने पर महिला ने जान देने की धमकी दे दी। महिला के पति ने भी तंगआकर आत्मदाह करने की बात कही। हालांकि आईजी ऑफिस में नहीं थे, पुलिस वालों ने जैसे-तैसे इस परिवार को घर भेज दिया।
पति को किया गिरफ्तार और घर घुसकर पुलिस वालों पर दुष्कर्म का आरोप:-
महिला ने पति ने बताया कि 420 कि एक केस में उसे खड़गवां थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन दिनों तक थाने में बैठाकर पैसों की मांग करते रहे। पत्नी के फोन पर लगातार कॉल करते रहे। गिरफ्तारी के बाद महिला के पति की कार को थाने लाकर पैसे देने का दबाव बनाते रहे। फिर घर जाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।
यह आरोप थाना प्रभारी ओमकार साहू, आरक्षक जस्सी और सुरेश तिग्गा पर लगा है।
हालांकि इस पूरे में मामले में सरगुजा पुलिस ने साफ किया है कि शिकायत पर जांच की गई थी। आरोप सही नहीं पाए गए। महिला और उसके पति ने कहा है कि जांच में क्या पाया गया यह सार्वजनिक किया जाए। इस दंपति ने आरोप लगाया कि चूंकि मामला पुलिसकर्मियों से जुड़ा है लिहाजा इनकी बात नहीं सुनी जा रही और मामले को दबाया जा रहा है। इस मामले में दंपति ने मुख्यमंत्री से सीआईडी जांच की मांग की है।