उज्जैन/(मध्यप्रदेश)। चिमनगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के आसपास एक महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी गई। मृतक महिला की उम्र 40 साल और बेटे की उम्र 17 साल बताई जाती है। बताया जाता है कि महिला ने दूसरी शादी की थी और वो अलग रह रही थी।
संजय नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े दोहरे हत्याकांड के बाद सनसनी फैल गई। संजय नगर में सरिता यादव (40) नाम की महिला रहती है। उसके साथ में 17 साल का बेटा भी रहता है। बेटा एक कालेज में पढ़ाई कर रहा है। बताया जाता है कि महिला ने अनिल नाम के व्यक्ति से दूसरी शादी की थी।
घटना शुक्रवार को दोपहर 12 बजे की है। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताए जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे पति पर शंका जाहिर की जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस:-
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सरिता पति अनिल यादव (40 साल) और संजय पिता अनिल यादव (17) की खून से सनी लाश पड़ी हुई मिली। कमरे में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। चिमनगंज थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर के मुताबिक अभी मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है। प्रारंभिक जांच में अभी अनिल और परिचितों से जानकारी जुटाई जा रही है।
