हेल्थ डेस्क। ठंड के मौसम में बहुत से फूड्स ऐसे होते हैं जिन्हें डाइट में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में क्या आपको पता है गुड़ भी उन फूड्स में शामिल है। गुड़ एक नेचुरल शुगर है जिसको डाइट में शामिल करना कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ठंड के मौसम में अपनी डाइट में गुड़ शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी, स्वास्थ्य, त्वचा और बालों की गुणवत्ता को बढ़ावा मिल सकता है। इसके अलावा यह आपके शरीर को गर्म भी रखता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। आइए जानते हैं ठंड में गुड़ खाना कैसे फायदेमंद होता है-
1. गुड़ खून को पतला करता है और यह हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों की नसों में खून का बहाव तेज कर देता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
2. आपको भोजन के बाद गुड़ खाना चाहिए क्योंकि यह पाचन एंजाइमों को एक्टिव करता है। अपने दैनिक आहार में गुड़ को शामिल करने से पाचन में सुधार और अम्लता, सूजन और गैस की समस्या कम हो जाती है।
3. अपने भोजन के बाद गुड़ का एक छोटा टुकड़ा खाने से आपके भोजन के बाद की चीनी की मात्रा भी पूरी हो जाती है।
4. गुड़ कब्ज के इलाज और रोकथाम के लिए भी अच्छा होता है। यह फाइबर में समृद्ध है और एक हल्के रेचक(माइल्ड लैसेटिव) के रूप में काम करने के लिए जाना जाता है।
5. लीवर को डिटॉक्सीफाई करने में गुड़ की बहुत बड़ी भूमिका होती है। यह जिन्क और सेलेनियम में समृद्ध है, और आयुर्वेद में लीवर के लिए एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है।
6. गुड़ में आयरन की मात्रा होती है जो गर्भवती महिलाओं, एनीमिया और कम हीमोग्लोबिन वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन खाना होता है।
7. गुड़ पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। 1 चम्मच गुड़ खाना आपको आराम पहुंचा सकता है।
8. गुड़ एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर है, खासकर सर्दियों के मौसम के दौरान। गुड़ में आयरन, सेलेनियम, जिंक, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस माइक्रोन्यूट्रिएंट होते हैं जो इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता हैं।
