Breaking

Sunday, December 22, 2019

रूखे, कमजोर, बेजान, झड़ते बालों के लिए कौनसा तेल है परफेक्ट, जानना है ज़रूरी

ग्वालियर। बालों के लिए क्या सही है और क्या नहीं, ये हमे ही तय करना पड़ता है. लेकिन अगर थोड़ी भी गलती हुई तो आपके बालों के लिए मुसीबत बन सकती है. बालों को खूबसूरत रखने के लिए लोग न जाने कौन-कौन से नुस्खे आजमाते है, लेकिन फिर भी उनके बाल रूखे और बेजान नजर आते है. ऐसे में आपको बालों के लिए कौनसा तेल लगाना जरुरी है इस बात का पता होना बहुत जरुरी है. आज हम यही बताने जा रहे हैं कौनसा तेल आपके लिए सही है. 
कौनसा हेयर ऑइल है परफेक्ट:-
>>नारियल तेल बालों के लिए और तेलों से काफी बेहतर है. इसके इस्तेमाल से झड़ते हुए बालों से तुंरत निजात मिलती है.
>>नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड सिर को त्वचा के इंफेक्शन, फंगस और बैक्टीरिया से बचाता है. कई लोगों को सिर में रुसी होने की शिकायत रहती है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें.
>>अगर आप बालों को बढ़ाना चाहते है तो आप बालों में बादाम का तेल लगाए, क्योकि इसमें मौजूद विटामिन ई बालों के बढ़ाने में मदद करता है और बढ़ते बालों के पोषण के लिए ये तेल सबसे बेहतर है.
>>बालों में चमक लाने के लिए आप सरसों का तेल इस्तेमाल करें, सरसों का तेल मिनिरल और विटामिन से भरपूर होता है, जिससे बालों को बाउंस मिलता है और इससे बालों की चमक भी बरकरार रहती है.