Breaking

Friday, December 20, 2019

अस्सी साल की उम्र में मॉडल बनी दादी, तोड़ रही सुंदरता से जुड़े मिथक, देखें तस्वीरें

रियो डी जेनेरियो। Grandmother Turns Model: ब्राजील की रहने वाली दादी हेलेना शार्गेल (Helena Schargel) सौंदर्य से जुड़ी रूढ़ियों और मिथकों को तोड़ रही हैं। वह 79 साल की उम्र में मॉडल बन गई हैं और इसके साथ ही उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र तो महज एक नंबर है। वह बेहद आत्मविश्वास के साथ लॉन्जरी में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। हेलेना ने साबित कर दिया है कि आप जिसे काम को करने से प्यार करते हैं, उसे करने में कभी देर नहीं होती।
पोलैंड के प्रवासियों की बेटी शार्गेल ने एक किशोरी के रूप में कपड़े बनाने का काम शुरू किया था और उनके सिले गए कपड़े उनके माता-पिता की दुकान में बेचे जाते थे। उन्होंने दो बार शादी की और उसके दो बच्चे और पांच पोते-पोतियां हैं, जिनमें से कुछ ने उसके बनाए डिजाइन पहने हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें काम छोड़ना पसंद नहीं है और इस उम्र में भी वह काम करना चाहती हैं।
हेलेना ने ब्राजील के रेस्को लॉन्जरी के साथ मिलकर महिलाओं के लिए कई अंडरगारमेंट्स का कलेक्शन लॉन्च किया है। उनके इंस्टाग्राम फीड में महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें खुद पर भरोसा करने वाले के रूप में आगे बढ़ाने के बारे में काफी कुछ लिखा गया है। वह अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखती हैं- 'रिस्क उठाओ' और 'आप कुछ भी कर सकते हैं'। उनकी पोस्ट्स को सैकड़ों और कई बार हजारों लाइक्स और शेयर मिलते हैं।
वह कहती है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कितने साल की हूं, कभी नहीं। उम्र का बढ़ना मुझे कभी परेशान नहीं करता है। वह कहती हैं कि सुंदरता के लिए ब्राजील में प्लास्टिक सर्जरी की लोकप्रियता बढ़ना सिवाए एक पागलपन के कुछ नहीं है।
फिटनेस के बारे में बात करते हुए दादी कहती हैं कि भगवान को धन्यवाद देता हूं कि मुझे जिम जाने की जरूरत नहीं है।
वोग मैग्जीन की ब्राजील की एडिटर-इन-चीफ पाउला मेरलो ने बताया कि लॉन्जरी में मॉडलिंग करने का हेलेना का फैसला वाकई बहुत साहसी है। उन्होंने एक मर्दाना देश में ऐसी हिम्मत दिखाई है, जहां उम्रदराज महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है मानो वे अब जीवित नहीं हैं।
हेलेना ने बताया कि दुनिया की बड़ी आबादी बूढ़ी हो रही है। आज से 20-30 साल में दुनियाभर में काफी तादात में दादी-नानी होंगी और इसके लिए वह दुनिया को तैयार कर रही हैं।