Breaking

Sunday, December 22, 2019

जानिए भारत के चमत्कारिक एवं रहस्यमय मंदिर के बारे में, जो दुनिया भर में मशहूर है।

धर्म। वेसे तो देशभर में लाखो की  संख्या में मंदिर मौजूद है, प्रत्येक मंदिर कि अपनी अलग अलग पौराणिक कथाएं और मान्यताएं हैं, और बहुत सारे ऐसे भी मंदिर है जो चमत्कारिक शक्ति की वजह से प्रसिद्ध है। उस चमत्कार का विज्ञान के पास भी शायद कोई जवाब नहीं है। तो चलिए जानते है भारत के चमत्कारिक एवं रहस्यमय प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।
काल भैरव मंदिर उज्जैन:-
काल भैरव मंदिर मध्यप्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है, मंदिर में अनेक प्रकार के प्रसाद चढ़ाए जाते हैं,किंतु इस मंदिर में प्रसाद के रूप में शराब चढ़ाई जाती है, इस मंदिर की विशेषता है कि जैसे ही मूर्ति के मुख में शराब का प्याला लगाया जाता है तो वो प्याला स्वयं अपने आप ही खाली हो जाता है।विज्ञान भी इस रहस्य का आज तक पता नहीं लगा पाया है। भगवान काल भैरव को उज्जैन का सेनापति भी कहा जाता है।
तिरुपति बालाजी मंदिर:-
तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरूमाला में स्थित है।तिरुपति बालाजी भगवान को वेंकटेश एवम् गोविंदा के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर की उत्पति वैश्णव संप्रदाय ने कि है, लोगो की मान्यता है कि भगवान तिरुपति की मूर्ति ऊपर बाल है वो वास्तविक है,
और बेहद मुलायम है,अगर आप मूर्ति के पास कान लगाकर सुनते हैं तो आपको , समुद्र की लहरें सुनाई देती है, जिस कारण मूर्ति पर सदैव नमी बनी रहती है।
मैहर माता का मंदिर:-
मैहर माता का मंदिर मध्प्रदेश के जबलपुर जिल्ले में स्थित है,ऐसा माना जाता है कि जब पुजारी शाम के वक्त आरती के पश्चात मंदिर के कपाट बंद कर नीचे आ जाते हैं तो मंदिर के अंदर घंटी एवम् पूजा की आवाज आती हैं,
ऐसी भी मान्यता है कि मैहर माता के भक्त आल्हा अभी भी यहां पर पूजा करने के लिए आते हैं।
कई बार लोगो ने इस रहस्य का पता लगाने की कोशिश की लेकिन वो उसमे असफल रहे।
तो दोस्तो उम्मीद करता हूं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो उसे लाइक शेयर और कमेंट करना ना भूले धन्यवाद।