Breaking

Saturday, December 28, 2019

आदिवासी नृत्य महोत्सव केंद्रीय राज्यमंत्री का ट्वीट, क्या प्रियंका गांधी को नचवाएंगे यहां के मंत्री?

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर छतीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बीच जारी जुबानी जंग अब सोशल मीडिया में ट्वीट वार में तब्दील हो गया है। मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ से ठीक पहले एक ट्वीट कर छतीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से जवाब मांगा है। रेणुका सिंह ने ऐसा सवाल कर दिया है जिसका जवाब शायद ही मंत्री से देते बने। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये संस्कृति मंत्री से पूछा है कि ''क्या रेणुका को मांदर बजाकर नचाने की बात करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री प्रियंका गांधी को नचाएंगे ?
केन्द्रीय मंत्री ने यह सवाल ऐसे वक्त में किया है, जब शुक्रवार 27 दिसंबर को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। इस समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने यह ट्वीट अमरजीत भगत के उस बयान के आधार पर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी थाप पर रेणुका सिंह को नचाएंगे।
रेणुका सिंह के इस ट्वीट को सियासी पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। विदित हो कि पिछले दिनों अम्बिकापुर प्रवास पर पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने छतीसगढ़ से इकलौती मंत्री होने के बावजूद आदिवासी नृत्य महोत्सव में आमंत्रित नही करने का आरोप लगाया था।
रेणुका के इस आरोप पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने चुटकी ली थी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि वे रेणुका सिंह को बुलाएंगे और नचवाएँगे भी। इस समारोह में खुद मंत्री भगत ने मांदर बचाने की बात कही थी ।