Breaking

Friday, January 31, 2020

रोज खाइए 2 Eggs, इन दर्द से भी दिलाएंगे मुक्ति, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक, जानिए और भी फायदे

हेल्थ डेस्क। अंडा केवल प्रोटीन को ही सोर्स नहीं है बल्कि यह एक सुपरफूड इसलिए भी कहलाता है क्योंकि इसमें भरपूर कैल्‍शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड है। अगर आप रोजाना दो अंडे खाने का नियम बना लें तो इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। ब्रेकफास्ट में अंडे लेने का सबसे ज्यादा फायदा होता है। रोजाना 2 Eggs खाकर जानिए किस तरह स्वस्थ रह सकते हैं।
- शरीर में आयरन की कमी है तो रोजाना दो अंडे जरूर खाएं क्योंकि इसके पीले भाग में भरपूर आयरन होता है।
- अंडे में मौजूद विटामिन, ओमेगा 3 और फैटी एसिड याद्दाश्त तेज करने का काम करते हैं।
- दो अंडे रोजाना खाकर बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर सकते हैं। यह गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
- आंखों के लिए भी अंडे का सेवन बहुत काम का हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेटिना का स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं। मोतियाबिंद की समस्या से भी बच सकते हैं।
- इसमें विटामिन और प्रोटीन भरपूर होने से हाथ पैरों या शरीर के बाकी हिस्सों में दर्द से छुटकारा मिलता है। यह हड्डियां भी मजबूत करता है।
- अंडे में कोलीन की मात्रा ज्यादा होती है। यह एक ऐसा न्यूट्रीएंट है जो दिमाग को सिग्नल देता है। इससे मस्तिष्क संबंधी परेशानियां नहीं होती है।
- अंडे खाने से वजन पर भी फर्क पड़ता है। दो अंडे से शरीर को पूर पोषक तत्व मिल जाते हैं और इसे खाने से भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रण में रहता है।
- इसमें मौजूद विटामिन 12 और फोलिक एसिड ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम से बचाता है।
- इसमें मौजूद बायोटिन, विटामिन बी12 और प्रोटीन स्वस्थ बालों और चमकती त्वचा के लिए जरूरी हैं।