लखनऊ (उत्तरप्रदेश)। गैर महिला संग रंगरलिया मनाना बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को उस वक्त भारी पड़ गया जब पीछे से उसकी पत्नी पहुंच गई। दोनों को एक साथ देख आग बबुला हुई पत्नी ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी महिला मित्र एवं पत्नी के बीच मारपीट भी हुई। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। यहां कई घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी नोएडा में रहते हैं। उन्होंने लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में ग्रीनवुड अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है। त्यागी रविवार रात महिला मित्र के साथ थे तभी उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ आ गईं। महिला मित्र को देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। मामला गोमतीनगर थाने पहुंच गया। जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। रात दो बजे तक थाने पर हंगामा चलता रहा। गोमतीनगर विस्तार महासमिति के पदाधिकारी भी थाने पर जमे रहे।
देखिये वीडियो:-
कौन है श्रीकांत त्यागी:-
निर्धन, पिछड़े एवं असहाय वर्ग की उन्नति को देश के विकास में अहम मानकर कार्य करने वाले युवा नेता श्रीकांत त्यागी भाजपा के किसान मोर्चा संघ के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा किसान समिति में राष्ट्रीय सह संयोजक के पद पर कार्यरत हैं. राष्ट्रीय हित की विचारधारा से ओतप्रोत श्रीकांत का मानना है कि जब जब असहाय एवं वंचित वर्गों की उन्नति के लिए कार्य किया जाएगा तब-तब हमारा देश भी उन्नति एवं विकास की ओर अग्रसर होगा. मूल रूप से ग़ाज़ियाबाद के निवासी श्रीकांत त्यागी वर्ष 2018 अगस्त से भाजपा किसान मोर्चा के साथ जुड़कर किसानों की प्रगति की दिशा में कार्य कर रहे हैं.