Breaking

Monday, February 3, 2020

लिव-इन पार्टनर पर फेंका खौलता पानी, आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागपुर। लिव-इन रिलेशन में चरित्र के संदेह की आशंका पर एक महिला पर उसके पार्टनर ने जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित सूरज प्रभुदयाल यादव के साथ रह रही 30 वर्षीय एक महिला पर उसके पार्टनर के कथिततौर पर खौलता पानी डाल दिया। महिला को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने आरोपी सूरज प्रभुदयाल यादव (50) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
सूरज यादव और उनकी लिव-इन पार्टनर दोनों मध्य प्रदेश के नरसिंगपुर जिले के रहने वाले हैं और दोनों ही यहां नागपुर में पिछले कुछ समय से रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों एक झोंपड़ी में एक साथ रह रहे थे। दोनों ही शहर में एक निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।
पुलिस की पूछताछ के बाद अभी तक यह पता चला है कि आरोपित सूरज यादव को महिला के चरित्र पर संदेह था। उसे लग रहा था कि महिला उसे धोखा दे रही है और उसके किसी और के साथ भी संबंध हैं। इसे लेकर दोनों के बीच गुरुवार की रात को तीखी बहस भी हुई थी, जिसके बाद अरोपित सूरज ने महिला पर उबलता हुआ पानी फेंक कर उसे घायल कर दिया है।
बुरी तरह से गर्म पानी से झुलसी हुई महिला को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 326 (खतरनाक चोट पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।