खंडवा। शहर के पास कार दुर्घटना में मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के दो कैबिनेट मंत्री और एक पूर्व सांसद बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार मूंदी क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई । इस गाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री सचिन यादव के साथ पूर्व सांसद अरुण यादव सवार थे।
बताया जाता है कि मंत्री की कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिले के मूंदी से जय किसान ऋण कार्यक्रम समाप्त कर लौट रहा था मंत्री का काफिला।
मंत्री कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई:-
बताया जाता है कि जब मंत्री कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। मंत्रियों का काफिला जब नागचून क्षेत्र मे बने हैलिपेड की ओर जा रहा था तभी रास्ते में उनके वाहन से एक कार टकरा गई। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
मंत्रियों का काफिला नागचून हैलीपेड की ओर जा रहा था:-
लालचौकी क्षेत्र में शुक्रवार को मंत्रियों का काफिला नागचून हैलीपेड की ओर जा रहा था। इस दौरान विजयनगर चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कारकेट में प्रवेश करने का प्रयास किया। तभी कार्यकर्ता की कार मंत्रियों की कार से टकरा गई। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है।
सचिन यादव के कहने पर कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया:-
काफिले में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, कृषि मंत्री सचिन यादव और पूर्व सांसद अरुण यादव एक ही कार में बैठे थे। कार की टक्कर लगते ही काफिला रूक गया। घटना के तुरंत बाद यहां ट्रैफिक डीएसपी संतोष कौल टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान मंत्री सचिन यादव के कहने पर कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया।
