Breaking

Wednesday, March 4, 2020

नोडल अफसर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई

इंदौर. मध्य प्रदेश की इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी को 20 हज़ार की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने राजवाड़ा क्षेत्र के अर्पण नर्सिंग होम के संचालक सुनील शुक्ला से हॉस्पिटल की एक शिकायत पर कार्यवाही न करने के नाम पर 20 हज़ार रुपये रिश्वत की मांग की थी.
ये है मामला:-
दरअसल नोडल अधिकारी सतीश जोशी को अर्पण नर्सिंग होम के डायरेक्टर सुनील शुक्ला के हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर के विरुद्ध भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायत मिली थी और इसी शिकायत को लेकर सतीश जोशी ने हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुनील शुक्ला से 50 हज़ार रिश्वत की मांग की थी, जिस पर आज 20 हज़ार की पहली किश्त रिश्वत देना तय हुई थी. इस पर आवेदक ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी. इसके बाद भ्रष्ट नोडल अधिकारी को कलेक्टर ऑफिस कार्यालय की पार्किंग में कार के अंदर 20 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
नर्सिंग होम संचालक ने की थी शिकायत:-
लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल के मुताबिक़ नर्सिंग होम संचालक सुनील शुक्ला ने लोकायुक्त दफ्तर में शिकायत की थी, कि पीसीपीएनडीटी के नोडल ऑफिसर सतीश जोशी उनके नर्सिंग होम पर आकर कह रहे है कि उनके यहां अवैध तौर पर भ्रूण लिंग परीक्षण होने की शिकायत मिली है, शिकायत के निवारण हेतु पैसों की मांग की जा रही.
लोकायुक्त ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार:-
मामले की तसदीक होने के बाद लोकायुक्त ट्रेप दल का गठन किया गया. जैसे ही जोशी ने पैसे देने के लिए कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में बुलाया, दस सक्रिय हो गया. पैसे लेते ही लोकायुक्त दल ने शिकंजा कसते हुए आरोपी अफसर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. जानकारी मिली है की सतीश जोशी ने और भी कई नर्सिंग होम संचालकों से रिश्वत की मांग की थी.