Breaking

Friday, March 20, 2020

नंबर गेम से समझिए, शुक्रवार यानी आज किसका 'कमल' खिलेगा?

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति में शुक्रवार का दिन काफी अहम है। अभी से ही यह सवाल तैरने लगे हैं कि शुक्रवार को किसका 'कमल' खिलेगा? आइए आपको नंबर गेम के जरिए समझाते हैं कि आखिर सदन में अभी स्थिति क्या है। वर्तमान स्थिति के हिसाब से सरकार पास होगी या फेल। ऐसे कई सवाल हैं, जिसे लोग समझना चाह रहे हैं। सत्ता की चाभी बेंगलुरू में रुके उन विधायकों के पास ही हैं, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। साथ ही लगातार मांग कर रहे हैं कि इसे स्वीकार किया जाए। इनका इस्तीफा स्वीकार हो चुका है।
क्या है नंबर गेम:-
मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीट है, जिनमें दो पहले से ही रिक्त हैं। छह विधायकों के इस्तीफा मंजूर होने के बाद विधायकों की कुल संख्या 222 रह गई है। 16 के इस्तीफे मंजूर होने के बाद संख्या 206 रह गयी है वर्तमान में कांग्रेस के 92 और बीजेपी के 107 विधायक बचते हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से देखें तो सरकार बनाने के लिए 104 की संख्या होनी जरूरी है। कांग्रेस को अन्य- 07 (4 निर्दलीय, 2 बसपा, 1 सपा ) का समर्थन हासिल है। कांग्रेस के पास 92 + 07= 99 की संख्या है। फिर सरकार बनाने के लिए 104 विधायकों की जरूरत पड़ेगी। जो भाजपा के पास है।