Breaking

Monday, March 16, 2020

कमलनाथ के मंत्री का दावा- विधायकों पर किया गया है तंत्र-मंत्र, ये कही बात

भोपाल. मध्य प्रदेश के कमलनाथ सरकार के एक मंत्री का बड़ा अजीबो गरीब बयान सामने आया है. इस मंत्री का मानना है कि प्रदेश के विधायक काफी परेशान हैं और उनपर तंत्र-मंत्र का प्रयोग किया गया है. मंत्री पीसी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में यह बातें कही. शर्मा ने कहा कि उन्हें लगता है कि विधायक काफी परेशान हैं, जिसका कारण निश्चित तौर पर तंत्र-मंत्र का प्रयोग हो सकता है. वहीं, प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां जारी हैं. जहां बीजेपी नेताओं ने सरकार के अल्पमत में होने का दावा किया है, वहीं कांग्रेस नेता लगातार इससे इनकार कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने की बात कही है.
विधायकों का होगा मेडिकल टेस्ट:-
इसके साथ हीं प्रदेश सरकार जयपुर से भोपाल (Bhopal) पहुंचने वाले कांग्रेस विधायकों की कोरोना संक्रमण के जांच कराएगी. बता दें, सरकार के एक आदेश के बाद पूरे प्रदेश में 20 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते. इसके अलावा प्रदेश के स्कूल, कॉलेजों और सिनेमा हॉल के अलावा सार्वजिनक स्थलों पर किसी भी तरह के कार्यक्रम के आयोजन की मनाही की गई है, जो प्रदेश सरकार के अगले आदेश तक लागू रहेगा. वहीं विधानसभा स्पीकर ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है.
बाहर से आने वालों की हो रही है जांच:-
मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य़ संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित किया है. इससे पहले प्रदेश में 700 बाहर के व्यक्तियों ने प्रवेश किया जिनकी जांच की जा रही है, CMHO को पूरी शक्तियां दी गई है. बता दें, इससे पहले केरल, उड़ीसा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की विधानसभा में कार्यवाही स्थगित हुई है. इस बीच मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 20 लोगों से ज्यादा एक स्थान पर जमा न हो, इसलिए निर्देश जारी किए गए हैं. शर्मा ने यह भी कहा कि ये गंभीर मामला है, प्रदेश सरकार बचाव के लिए पूरे कदम उठा रही है.
विधानसभा सत्र चलेगा या नहीं:-
मंत्री शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कोरोना की वजह से विधानसभा सत्र चलेगा या नहीं चलेगा इसका फैसला खुद स्पीकर लेंगे. उन्होंने कहा कि इस पर किसी भी तरह का फैसला मंत्रिमंडल का नहीं है. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो विधायक जयपुर से भोपाल पहुंचे हैं, उनकी मेडिकल जांच होगी. इसमें बेंगलुरू में रूके विधायक भी शामिल हैं. इन सभी विधायकों के राजधानी भोपाल पहुंचने के बाद उनकी कोरोना संबंधित जांच होगी. मंत्री शर्मा ने इस दौरान बंधक विधायकों को राज्यपाल से छुड़वाने ने की अपील की.
प्रदेश में नहीं जमा हो सकते हैं 20 से ज्यादा लोग:-
मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 20 लोगों से ज्यादा एक स्थान पर जमा न हो, इसलिए निर्देश जारी किए गए हैं. शर्मा ने यह भी बताया था कि अगले आदेश तक प्रदेश के स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और मैरेज हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. इसके अलावा प्रदेश सरकार इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही. जिसके लिए सरकारी हॉस्पिटल में जरूरी व्यवस्था कराई गई है. इसके अलावा सरकार ने प्राईवेट हॉस्पिटल को भी जरूरी निर्देश दिए है. साथ ही पूरे मध्य प्रदेश में 50 आइसोलेशन सेंटर भी बनाए गए हैं.