Breaking

Friday, May 1, 2020

तनाव मुक्त होने को लेकर सिपाही ने गाया गाना, टीआई ने लगाए ठुमके- VIDEO

भोपाल। कोरोना संक्रमण से शहर को महफूज रखने के लिए पुलिस लगातार जूझ रही है। संक्रमण के बढ़ते मामले और पुलिसकर्मियों के भी संक्रमित होने ने चिंता और बढ़ा दी। कोरोना से परिवार को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस स्टाफ को घर के बजाए विभिन्ना होटलों में रहना पड़ रहा है। तनाव मुक्त रहने के लिए पुलिसकर्मी छुट्टी मिलने पर होटल में कैरम,लूडो खेल रही है। उधर बुधवार रात पुलिसकर्मियों ने एक मैरिज गार्डन में जमकर डांस किया। इस दौरान सिपाही ने गाना गाया और थाना प्रभारी ने जमकर ठुमके लगाए।
देखें वीडियो
कोहेफिजा थाने का स्टाफ बुधवार रात को लैंड मार्क गार्डन में था। भोजन करने के बाद थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने तनाव दूर करने के लिए डांस करने का सुझाव दिया। देखते ही देखते डीजे पर देश भक्ति के गाने की धुन पर टीआई अरजरिया ने जब ठुमके लगाना शुरू किए तो वहां मौजूद साथी पुलिसकर्मी भी जमकर थिरके। इस दौरान सिपाही देवेंद्र ने गाना भी गाया। मंच के साथ ही माहौल मिलने पर कई पुलिसकर्मियों ने नाच-गाने पर अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया।