Breaking

Monday, July 9, 2018

मध्यप्रदेश समेत 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार उतरेगी जनता दल यूनाइटेड

जदयू, एनडीए पर दबाव बनाने की रणनीति:

भोपाल जनता दल (यू) ने 2019 लोकसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ने का एेलान किया है। हालांकि, पार्टी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में चुनिंदा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। जदयू मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में चुनिंदा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा। इसके पीछे एनडीए पर दबाव बनाने और जदयू से बाहर किए गए पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के प्रभाव को कम करना है।