Breaking

Wednesday, July 11, 2018

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के बगावती बोल: कहा, भाजपा में पहले सक्रीय कार्यकर्ता की सुनी जाती थी


!!. अब भ्रष्ट नेताओं व एनजीओ करते हैं उम्मीदवारों का सर्वे.!!

रिपोर्ट- पंकज पाराशर छतरपुर

भोपाल अपनी ही पार्टी को विधानसभा में कटघरे में खड़ा करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने एक बार फिर पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये हैंl चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया पर गौर ने सवाल खड़े किये हैं। गौर ने कहा पहले सक्रीय कार्यकर्ताओं की सुनी जाती थी, लेकिन अब टिकट बांटने का सिस्टम बदल गया है। पार्टी में अब एनजीओ उम्मीदवारों का सर्वे करते हैं। उन्होंने कहा  अमित शाह, सीएम, भ्रष्ट नेता अपने-अपने तरीके से सर्वे करवाते हैंl जैसा सर्वे पहले होता था वैसा सर्वे फिर शुरु होना चाहिएlगौर बोल रहे थेl प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे महिला अपराध को लेकर सरकार घिरी हुई है। मासूम बच्चियों से रेप के दोषी को फांसी की सजा का कानून बनाने के बाद भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है, रोजाना ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का कहना है कि कानून से दंड मिल सकता है परिवर्तन नहीं हो सकता है। गौर ने कहा फिल्मों में महिलाओं का गलत चित्रण किया जा रहा है,  ऐसे ऐसे गाने बन रहे हैं जो मैं बोल भी नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा भारत में किसी चीज़ पर प्रतिबंध लगाना नामुमकिन है। मैं चिट्ठी लिखता हूं तो महिलाओं को ही बुरा लगता है, महिलाएं पूछती हैं कि आप कौन होते हैं हमें शिक्षा देने वाले।