Breaking

Tuesday, September 25, 2018

कमलनाथ का आरोप- भाजपा महाकुंभ में 200 करोड़ रुपए फूंक रही सरकार

भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर आरोप लगाया कि सरकार इस कार्यक्रम पर दो सौ करोड़ रुपए फूंक रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठी घोषणा कर रही है। जिस सरकार पर 2 लाख करोड़ का कर्जा वो घोषणा कैसे पूरी करेगी। शिवराज सिंह मेरे मित्र हैं, इसका ये मतलब नहीं कि मैं उनकी गलत नीतियों का विरोध न करूं। मैं शिवराज सिंह चौहान की हर गलत निति का विरोध करता रहूंगा।कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा आए थे और उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में विकास हुए हैं, इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं। मैंने केंद्र सरकार से छिंदवाड़ा का विकास कराया है और मैं शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देता हूं कि वह बताएं कि छिंदवाड़ा में उन्होंने कौन सा विकास कराया है। यहां का हर व्यक्ति इस बात का गवाह है कि मैंने छिंदवाड़ा के विकास के लिए खुद बैठकर योजनाएं तैयार की हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा है कि इस बार विधान परिषद का गठन किया जाए।कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में दूसरे दलों से गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की बसपा और गोंगपा से बात जारी है। टिकट वितरण पर उन्होंने कहा कि सामने वाली पार्टी के प्रत्याशी के आधार पर टिकट बांटे जाएंगे।