Breaking

Saturday, September 22, 2018

ट्रैफिक पुलिस के दरोगा की बेटी से सहपाठी कालेज के छात्र ने किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों हड़पे, पुलिस ने छह छात्रों पर किया केस दर्ज

भोपाल राजधानी में पदस्थ ट्रैफिक पुलिस एसआई की बेटी ने भोपाल की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी छात्र ने उससे लाखों रुपए और ज्वैलरी भी हड़प ली है। युवती की शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने एक छात्र पर दुष्कर्म और पांच छात्रों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती और एनएलआईयू के छात्र स्कूल में साथ-साथ पढ़ते थे। वहीं से इनके बीच प्रेमप्रसंग की शुरू हुआ। अब युवती ने छात्र पर दुष्कर्म और उसके दोस्तों पर ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपए और ज्वैलरी हड़पने का आरोप लगाया है। जालसाजी करने वाले छात्रों में दो सगे भाई शामिल हैं। पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोप है कि जालसाज छात्र ने वारदात को शादी का झांसा देकर नौ महीने से युवती के साथ ज्यादती कर रहा था। बागसेवनिया टीआई उमराव सिंह के अनुसार, 20 साल की पीड़िता युवती बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहती है और निजी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर चुकी है। फिलहाल वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही रही है। उसके पिता भोपाल ट्रैफिक पुलिस में एसआई हैं। लड़की ने थाने आकर बताया कि पूर्व में वह आरोपी एनएलआईयू के छात्र के साथ निजी स्कूल में क्लासमेट रही है। वहीं उसके साथ में आरोपी प्रशांत, नितिन, सौरभ सिंटो और पृथ्वी भी उसी के क्लासमेट थे। मां की बीमारी का हवाला देकर 5 लाख मांगे: प्रतीक और युवती के बीच में स्कूल के समय से ही प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। वह लड़की को शादी का भरोसा दिलाकर आयोध्या नगर स्थित टनाटन ढाबे तथा बिलखिरिया स्थित अतिथि ढाबे में ले जाकर कई बार बलात्कार कर चुका है। इसी साल जनवरी माह में उसने लड़की को मां की बीमारी का हवाला देकर कुछ पैसों की जरूरत बताकर पांच लाख रूपये की मांग की थी। लड़की ने इतनी रकम न होने का हवाला देकर रकम देने से इनकार कर दिया था। ज्वैलरी लेकर मणपुरम गोल्ड लोन में रखी गिरवी: जनवरी माह में ही आरोपी दिल्ली निजी कार्य से गया था। जहां से उसने दोबारा मां की हालत गंभीर होने का हवाला देकर तत्काल रकम देने की मांग पीडि़ता से की। पैसे नहीं होने पर ज्वैलरी देने को कहा, पीडि़ता ने घर से कुछ ज्वैलरी निकालकर आरोपी को देने की बात कह दी। आदित्य ने अपने एक दोस्त प्रशांत को लड़की से मिलकर ज्वैलरी लेने भेज दिया। पीड़ित ने ज्वैलरी प्रशांत को दे दी। प्रशांत ने साथी नितिन सौरभ व अन्य की मदद से जेवरात के मणपुरम गोल्डलोन कंपनी गिरवी रख रकम ली और आदित्य को आॅनलाइन ट्रांसफर कर दिया।