Breaking

Thursday, September 27, 2018

चित्रकूट पहुंचे कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, कामतानाथ मंदिर में दर्शन कर शुरू की संकल्‍प यात्रा

नई दिल्‍ली दो दिवसीय मध्‍य प्रदेश दौरे के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी चित्रकूट पहुंच चुके हैं. राहुल इलाहाबाद से चित्रकूट पहुंचे और हेलि‍कॉप्टर से उतरकर सीधे कामतानाथ मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए. राहुल गांधी चित्रकूट पहुंचकर कामतानाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद राहुल राजौला सभा स्थल के लिए रवाना हो गए. राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, महासचिव दीपक बावरिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी हैं. चित्रकूट के पवित्र कामदगिरि पर्वत स्थित कामतानाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद सतना और रीवा जिलों में जनसभाएं और रोड-शो करेंगे. इस पखवाड़े में यह उनका मध्य प्रदेश का दूसरा चुनावी दौरा होगा. इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर को भोपाल में मंत्रोच्चारण के बाद अपना करीब 14 किलोमीटर का रोड शो किया था और फिर रैली को संबोधित किया था.
राहुल का दो दिवसीय प्रदेश दौरा-
मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया था कि राहुल गांधी 27 और 28 सितंबर को मध्य प्रदेश के सतना और रीवा जिलों में आएंगे. वह सबसे पहले चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत स्थित कामतानाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और इसके बाद जनसभाएं और रोड-शो करेंगे. गुप्ता ने कहा कि राहुल 27 सितंबर को हेलीकॉप्टर से इलाहाबाद से चित्रकूट के लिए रवाना होंगे और उसी दिन सुबह 11.10 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे और सीधे कामतानाथ मंदिर के दर्शन करने जाएंगे. मंदिर दर्शन के बाद वह पास में ही दोपहर 12 बजे चित्रकूट में एक छोटी सभा करेंगे. इसके बाद वह सतना जायेंगे. राहुल सतना में 2.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे. वह 3.15 बजे बस से रीवा के लिए रवाना होंगे और पांच बजे रीवा शहर में रोड शो करेंगे. इसके बाद वह शाम 6.30 बजे सिरमोर सर्किल रीवा में आम सभा को संबोधित करेंगे.
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त-
राहुल गांधी के दौरे के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कंडे इंतजाम किए हैं. राहुल प्रदेश के सतना और रीवा शहर में  जगह-जगह सभा और रोड-शो करेंगे. उनकी सुरक्षा व्यवस्था में 15 आईपीएस अधिकारी, 28 एडिशनल एसपी, 45 डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं. साथ ही करीब 2200 जवान रीवा और सतना में तैनात हैं.
प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता रहेंगे साथ-
इस पखवाड़े में यह उनका मध्यप्रदेश का दूसरा चुनावी दौरा होगा. इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर को भोपाल में मंत्रोच्चारण के बाद अपना करीब 14 किलोमीटर का रोड शो किया था और फिर रैली को संबोधित किया था. राहुल के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल और कार्यक्रम प्रभारी सविता दीवान रहेंगे