Breaking

Saturday, September 22, 2018

शिवराज की इस घोषणा से नाराज यशोधरा, राजे की चिट्ठी से मचा बीजेपी में हड़कंप

भोपाल। मध्य प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की नाराजगी एक बार फिर सामने आई है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक घोषणा को लेकर यशोधरा नाराज है और इसका विरोध करते हुए उन्होंने सीएम को पत्र लिखा है। हाल ही में शिवराज ने अटलजी के निधन के बाद एम्स का नाम अटलजी के नाम पर रखने की बात कही थी| इसके विरोध में यशोधरा ने सीएम को पत्र लिखकर कहा कि एम्स का नाम अटलजी नहीं राजमाता के नाम पर किया जाए| जो नाम शिलान्यास के समय रखा गया था, उसी नाम पर एम्स भोपाल का नाम रखा जाए। जब इसका शिलान्यास हुआ था, तब शिलालेख पर विजय राजे सिंधिया का नाम दर्ज है। यशोधरा ने लिखा 20 जनवरी 2014 में उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुषमा स्वाराज, तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती, चिकित्सा शिक्षा मंत्री गौरीशंकर शेजवार, प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने किया था|  शिलालेख पर विजय राजे सिंधिया का नाम दर्ज है| यशोधरा का कहना है कि जो नाम शिलान्यास किसने रखा था उसी पर एम का नाम रखा जाए। अटलजी के निधन के बाद सीएम शिवराज ने कई अलग अलग स्थानों के नाम अटलजी के नाम पर रखने की घोषणा की है। लेकिन अब उनकी ही मंत्री ने इसका विरोध किया है| एम्स के चालू होने के करीब पांच साल बाद भाजपा के दो संस्थापकों के नाम पर विरोधाभास चल रहा है। अपनी ही सरकार में उपेक्षा की शिकार यशोधरा की नाराजगी बार बार सामने आ रही है, जिससे सरकार और पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है।