Breaking

Thursday, September 13, 2018

अपनी भाभी की फर्जी फेसबुक आईडी बना की अश्लील तस्वीरें अपलोड, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल,सायबर पुलिस भोपाल ने महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसपर अश्लील फोटो अपलोड करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे बताया जा रहा हे की आरोपी रिश्ते में महिला का देवर लगता हे उसके द्वारा ऐसा क्यों किया गया पुलिस इसकी जाँच कर रही हे। जानकारी के अनुसार फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक युवती को अश्लील मैसेज भेजकर बदनाम करने के आरोप में सायबर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित रिश्ते में युवती का देवर लगता है। एसपी सायबर क्राइम राजेशसिंह भदौरिया ने बताया कि एक महिला ने सायबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि किसी ने उसका नाम और फोटो इस्तेमाल करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। साथ ही उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर दिए हैं। इससे उसकी समाज में बदनामी हो रही है। इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। इस दौरान महिला की फर्जी फेसबुक आईडी के बारे में संबंधित नोडल एजेंसियों से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पता चला कि फर्जी फेसबुक आईडी राजगढ़ निवासी देवसिंह सेन ने बनाई थी। पुलिस ने सैलून की दुकान पर काम करने वाले देवसिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह रिश्ते में महिला का देवर लगता है। 
12 वीं तक पढ़ा है
12 वीं पास देवसिंह ने बड़ी चालाकी से अपने दुकान के मालिक का फोन नंबर फेसबुक आईडी बनाने के लिए इस्तेमाल किया। साथ ही उनकी ईमेल आईडी से वेरीफिकेशन ओटीपी कोड प्राप्त किया था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तकनीकी साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।