Breaking

Thursday, September 13, 2018

क्या ऐसी भी होती हे जेल.....?- किसी होटल से कम नहीं हैं दुनिया के ये बेहतरीन जेल, देखें तस्वीरें

जरा हटके डेस्क- आमतौर पर जेल का नाम सुनते ही जेल की जो छवि हमारे मन में आती हे वो बहुत भयावह होती हे लेकिन इनके विपरीत दुनिया में ऐसी भी जिले हे जो किसी ५ स्टार होटल से भी शानदार हे अभी हॉल ही में भारतीय बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपये चुकाए बगैर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या ने यूके के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में अपने प्रत्यर्पण का विरोध करते हुए दलील दी कि भारतीय जेलों की स्थिति बहुत खराब है। इसलिए उन्हें भारत को न सौंपा जाए। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ जेल ऐसी भी हैं जहां की व्यवस्था किसी अच्छे होटल से कम नहीं हैं। 
जानिए इनके बारे में-
बेस्टॉय जेल, नार्वे- 
भले हीं जेल में कैदियों को रखा जाता है लेकिन, यह जेल एक कम सुरक्षा वाली जेल में से एक है जहां कैदियों को उनके व्यवहार के अनुसार रखा जाता है। यहां उन्हें सनबॉथ, टेनिस, हॉर्स राइडिंग के साथ फिशिंग की सुविधाएं मिलती हैं।
हर मेजेस्टी जेल, स्कार्टलैंड- 
एडेवेल में स्थित इस जेल को प्राइवेटली मैनेज किया जाता है। दक्षिणी स्कार्टलैंड में स्थित इस जेल को लर्निंग प्रिजन कहा जाता है। यहां कैदियों को सप्ताह में 40 घंटो के लिए एक स्पेशल क्लास दी जाती है। जिससे वह अपनी जीवन पद्धति को सुधार सकें।
ओटागो करेक्शन्स फैसिलिटी, न्यूजीलैंड- 
यह जेल अपने कैदियों को हर प्रकार की लग्जरियस सुविधाएं प्रदान करता है। यहां कैदियों को अलग अलग प्रकार की जॉब स्किल और डेयरी फार्मिंग, इंजिनियरिंग स्किल और कुकिंग के तरीके सिखाता है।
जस्टिस सेंटर लिओबेन, आस्ट्रिया
जेल प्रत्येक कैदी को एक निजी सेल उपलब्ध कराता है जिसमें किचन और बाथरूम भी अटैच होता है जिसमें टेलिविजन लगा होता है। इसके अलावा यहां परिवार के साथ कीमती समय बिताने के लिए भी कई सुविधाएं मिलती है।
एरेंजूएज जेल, स्पेन- 
इस जेल को पारिवारिक जेल भी कहा जाता है। जहां परिवार के सदस्यों को एक शानदार माहौल में सुबह और शाम के समय कैदियों से मिलने की सहूलियत भी मिलती है।
चैंप डोलोन जेल, स्विटजरलैंड- 
पहले इस जेल को ज्यादा भीड़, दंगो और बदमाशों के अड्डे के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब यही जगह एकदम बदल गई है। यहां तीन लोगों को एक बेहतरीन सेल में रहने की व्यवस्था की गई है।
पौंडोक बंबू जेल, इंडोनेशिया- 
इस जेल में कैदियों को रेफ्रिजरेटर, एसी के साथ ही वॉशिंग मशीन भी दिया जाता है। यह बाकी इंडोनेशियाई जेलों से बिलकुल अलग है।
जेवीए जेल, जर्मनी- 
जर्मनी के हैंबर्ग में स्थित इस जेल में कैदियों को कई सुविधाएं और लग्जरियस व्यवस्था प्रदान की जाती है। यहां खेल के बेहतरीन इंतजाम के साथ ही बेड, शॉवर, टॉयलेट की उपलब्धता के साथ साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है।
हाल्देन जेल, नार्वे- 
यहां कैदियों को एक ज्यादा जगह वाली सिंगल रूम और बाथरूम दिया जाता है। इसके अलावा वह लाइब्रेरी के साथ कई गेम में भी सहभागिता कर सकते हैं।