नई दिल्ली भारत में मौजूद कुछ टूरिस्ट प्लेस ऐसे हैं जिनका नाम आते ही लोगों के चेहरे खुशी आ जाती है। इन्हीं टूरिस्ट प्लेस में से एक है गोवा। गोवा ऐसी चुनिंदा जगहों में शामिल है, जहां पर सालभर देश-विदेश से लाखों टूरिस्ट पहुंचते हैं। यहां के बीच की खूबसूरती, समुद्र का नजारा देखकर लोग इस जगह के फैन हो जाते हैं। लेकिन, गोवा के इन खूबसूरत नजारों के बीच कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां कोई भूलकर भी नहीं जाना चाहेगा। जी हां, आज हम आपको गोवा की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं हो सकता।बता दें कि अगर कोई भी इस प्लान का गलत ढंग से इस्तेमाल करता है तो उसके नंबर पर यह सेवा बंद कर दी जाएगी। क्योंकि यह पैक सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है।शाम ढलते ही शुरू होता है अदृश्य शक्तियों का तांडवभूतिया है बोरिम ब्रिजसबसे पहले हम बात करते हैं मुंबई-गोवा नेशनल हाइवे 17 की। इस हाइवे के बारे में कहा जाता है कि शाम ढलते ही यहां पर अजीब एहसास होने लगता है। वाहनों से निकलने वाले लोगों को यहां अदृश्य शक्तियों का अहसास हो चुका है। कहा जाता है कि अगर कोई शख्स इस हाइवे से मांस लेकर जाता है तो उसके साथ जरूर कुछ अजीब होता है। एक शख्स ने आपबीती सुनाते हुए बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ कार से NH 17 से जा रहा था। कार में खाने-पीने के सामान के साथ चिकन भी रखा हुआ था। अचानक उसे लगा कि कोई उसकी कार के सामने से निकला और उसकी कार की हेडलाइट अपने आप आॅन-आॅफ होने लगी। वह बेहद डर गया और कार को बिना रोके वहां से निकल गया।
बोरिम ब्रिज के बारे में कहा जाता है कि यहां क्रॉस करने के दौरान किसी लड़की के पानी में कूदने की आवाज आती है। जैसे ही कोई गाड़ी से उतरकर पुल के नीचे झांकता है, वहां कोई नजर नहीं आता। लोगों का कहना है कि कई बार तो लगता है जैसे गाड़ी में आकर कोई लड़की बैठ गई हो। आधी रात के बाद कोई यहां आने की हिम्मत नहीं करता। लगभग जितने लोगों ने इस आत्मा को देखा है उसके बाद वे सारे लोग बीमार हो गए।थ्री किंग चर्च में भटकती है तीन राजाआें की आत्मागोवा के थ्री किंग चर्च के बारे में लोगों का कहना है कि यहां किसी अदृश्य शक्ति का वास है। बताया जाता है कि इस चर्च का एक प्रतिद्वंद्वी राजा था, जो खुद के लिए पूरा राज्य चाहता था। राज्य को हथियाने के लिए उसने दो राजाओं की हत्या भी कर दी थी। जब इसके लिए उसका सार्वजनिक रूप से विरोध हुआ तो उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से ही तीनों राजाओं की आत्मा यहां भटकती है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने अजीबोगरीब आवाजें और अशुभ उपस्थिति को महसूस किया है।

