शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ नेता मार्तंड त्रिपाठी उर्फ चुन्ना ने रविवार दोपहर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इसका कारण फिलहाल मालूम नहीं चला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंच गई और मामला दर्ज कर लिया। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में घटी है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में वह बीजेपी के जयसिंहनगर विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाये गए थे। रविवार को घटना स्थल पर एसपी सहित कोतवाली पुलिस पहुंची, सैकड़ों की संख्या में भाजपा के नेता पहुँचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और घटना की तहकीकात में जुट गई है।
