Breaking

Saturday, September 29, 2018

MP में BJP विधायकों पर सबसे ज्यादा दर्ज हैं क्रिमिनल केस, जाने उनके नाम

भोपाल। राजनीति में अपराधियों की घुसपैठ रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने संसद से कानून बनाने के लिए कहा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि राजनीतिक दल अपने दागी उम्मीदवार मीडिया में तीन बार प्रचार करें। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर राजनीति में साफ सुथरे लोगों के आने की आस जागी है। लेकिन ऐसा होना मुश्किल है। क्योंकि जबतक इस संबंध में कानून नहीं बनाया जाता इस पर अल होना मुश्किल है। जानता हैं एमपी में कितने विधायक हैं जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 67 विधायक पर आपराधिक मामला चल रहे हैं। इनमें से 42 ऐसे हैं जिनके खिलाफ मर्डर, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, दंगा भड़काने जैसे गंभीर अपराध का मामले दर्ज हैं। वहीं, तीन ऐसे भी विधायक हैं जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला अदालत में चल रहा है। लेकिन ये दागी विधायक इस बार भी चुनाव की दौड़ में शामिल हैं। कई तो चुनाव से पहले ही अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
बीजेपी के इन विधायकों पर दर्ज हैं गंभीर मामले-
अमर सिंह यादव (राजगढ़), अंचल सोनकर (जबलपुर पूर्व) अरुण भीमावत (शाजापुर) बहादुर सिंह (महिदपुर) भंवर सिंह शेखावत (नागदा खाचरोद) इंदर सिंह परमार (कालापीपल) जयभान सिंह पवैया (गवालियर) जालम सिंह पटेल (नरसिंहपुर) कालू सिंह (धर्मपुरी) लाल सिंह आर्य (गोहद) मनोज पटेल (देपालपुर) मोती कश्यप (बड़वारा) मुरलीधर पाटीदार (सुसनेर) नरेंद्र सिंह कुशवाह (भिंड) राजेश सोनकर (सांवेर) रमाकांत तिवारी )त्यौंथर) रमेश मेंदोला (इंदौर फेस २) रंजना बघेल (मनावर) संजय पाठक (विजयराघवगढ़) संजय शर्मा (तेंदूखेड़ा) सतीश मालवीय (घट्टिया) सत्यपाल सिंह (सुमावली) सुदर्शन गुप्ता (इंदौर) सुरेंद्र सिंह (भोपाल मध्य) वेलसिंह भूरिया (सरदारपुर) विश्वास सारंग (नरेला)
कांग्रेस के इन विधायको पर दर्ज है मामले-
गिरीश कुमार (नरसिंहगढ़) गोपाल सिंह चौहान (चंदेरी) जीतू पटवारी (राउ इंदौर) के पी सिंह (पिछोर) महेंद्र सिंह (बमोरी) निशांत कुमार जैन (बासोदा) राजेंद्र कुमार सिंह (अमरपाटन) सोहनलाल बाल्मी (परासिया) सुखेंद्र सिंह (मऊगंज) तरुण भनोट (जबलपुर) बेस्ट विक्रम सिंह (राज नगर)
बसपा के बलवीर सिंह (दिमनी)
निर्दलीय विधायकों में दिनेश राय मुनमुन (सिवनी), कल सिंह भंवर (थांदला)