Breaking

Sunday, September 23, 2018

MP में कांग्रेस की नई रणनीति, जीत के लिए अपनाएगी गुजरात फार्मूला

भोपाल एमपी इलेक्शन में जीत के लिए पूरा दम लगा रही कांग्रेस अब गुजरात फार्मूले को अपनाने जा रही है. बीजेपी के सियासी समीकरणों को झटका देने के लिए पार्टी ने नई रणनीति पर काम शुरु कर दिया है, जिसके जरिए पार्टी SC/ST और आदिवासी वोट बैंक को साधने का काम करेगी. प्रदेश में सत्ता का वनवास खत्म करने में जुटी कांग्रेस अब दलित और आदिवासी वर्ग के युवा चेहरों का सहारा लेगी. इसके लिए पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ माहौल बना रहे युवा चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी कर ली है. पार्टी ने प्रदेश के सियासी माहौल गर्म करने वाले चर्चित चेहरों को अपने पक्ष में लाने की कवायद तेज कर दी है और इसकी जिम्मेंदारी पार्टी ने दिग्विजय सिंह को सौपी है. दिग्विजय सिंह अब उन चेहरों के संपर्क में है जो कि सूबे की सियासत में बीजेपी सरकार की मुश्किलें बढ़ाने का काम कर रहे है. कांग्रेस पार्टी गुजरात पैटर्न की तर्ज पर तीन चेहरों को पक्ष में लाने की कोशिश में जुटी है. जिन तीन चेहरों पर कांग्रेस पार्टी दांव लगाने की तैयारी में है उनमें,
-आदिवासी इलाकों में तेजी से पैठ बनाने वाले संगठन जयस के हीरालाल अलावा का नाम सबसे ऊपर है
-दूसरे नंबर पर पार्टी के राडार पर अजाक्स के महासचिव देवाशीष झारिया है, देवाशीष झारिया युवाओं को जोड़ने का रिकार्ड बनाकर चर्चा में रहे हैं.
-तीसरे नंबर पर सीहोर के बुधनी में किसान और आदिवासियों के समर्थन में सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वाले अर्जुन आर्य शामिल हैं।