चुरहट (सीधी). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को चुरहट पहुंची। रात करीब 9:30 बजे मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव हुआ, जिससे उनके रथ (वाहन) का कांच फूट गया। भाजपा का आरोप है कि यह पथराव कांग्रेस ने करवाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि छुपकर पत्थर फिंकवाने वाले में अगर ताकत है तो सामने मुकाबला करो। मैं डरने वाला नहीं हूं। मेरे साथ प्रदेश की जनता खड़ी है। भाजपा अपने फायदे के लिए इस मामले को कांग्रेस से जोड़ रही हे जबकि केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी ऐक्ट में किए गए संशोधन के विरोध का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बड़े नेताओं तक के घेराव के बाद अब इस विरोध की आंच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंच गई है, जिनके रथ पर रविवार रात को पथराव किया गया।
अब देखो खंग्रेस्स का पथर झुमला| जिस एक्ट की बात है वो तो केन्द्रिय सरकार के जिम्मे मे है और उन्होने सॉफ कर दिया है की कोई बदलाव नही होगा, फिर भी खांग्रेस के हिंसक लोग पथर भी फेंकते...मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं, जहां रविवार को सीधी जिले के चुरहट में उनके
रथ पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी को भी चोट नहीं पहुंची है और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सीएम जिस गाड़ीनुमा रथ में सवार थे, उसके शीशे जरूर चटक गए। सूत्रों के अनुसार इस पथराव के पीछे एससी-एसटी ऐक्ट में संशोधन के खिलाफ विरोध कर रहे लोग शामिल रहे। हालांकि सत्तारुढ़ बीजेपी ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने इसे बेबुनियाद आरोप करार दिया है। सवर्ण कर्मचारियों का संगठन सपाक्स लंबे समय से प्रमोशन में आरक्षण का विरोध कर रहा है। अपनी इस मुहिम में उसने समाज को भी जोड़ा है। इस मुहिम का सीधा असर कई जिलों में देखने को मिला। प्रदेश भर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सड़कों पर उतर कर विरोध किया जा रहा हे।

