फ्लिपकार्ट की Republic Day Sale का आज दूसरा दिन है. 23 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, TV, फैशन, वॉशिंग मशीन, होम फर्नीचर जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. आइए जानते हैं किस स्मार्टफोन पर कितनी छूट पा सकते हैं आप...सेल में ओप्पो F9 को 12,990 रुपये खरीद सकते हैं, जिसकी असल कीमत 21,990 रुपये है. वहीं Nokia 6.1 Plus पर 2,601 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसे 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. आसुस ज़ेनफोन 5Z पर 8000 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इस फोन को सिर्फ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.Youtube की एक Setting बदलने से नहीं खर्च होगा आपका इंटरनेट डेटा, वीडियो में देखें कैसेसेल में रियलमी C1 को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी असल कीमत 8,990 रुपये है. सैमसंग की बात करें तो इसके पॉपुलर फोन गैलेक्सी S8 को सेल के दौरान 30,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी असल कीमत 49,900 रुपये है. इसका मतलब इस फोन को 18,910 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है. वहीं गैलेक्सी ऑन 6 स्मार्टफोन 9,990 रुपये में मिलेगा, जिसकी असल कीमत 15,490 रुपये है.अब WhatsApp पर कोई नहीं Forward कर पाएगा 5 से ज़्यादा लोगों को MessagePoco F1 के 6GB/64GB को इस सेल में 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं 128 GB स्टोरेज वेरियंट को 21,999 रुपये में घर लाया जा सकता है. इसके अलावा Poco F1 8GB+256GB स्टोरेज वेरियंट 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.इस कार्ड पर है ऑफर...
सेल में स्मार्टफोन्स पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. साथ ही SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर 10% का अडिशनल डिस्काउंट दिया जाएगा.
